क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

चंडीगढ़ पुलिस राइटर मधु किश्वर के घर दिल्ली पहुंची:नोटिस थमाया, मिसलीडिंग VIDEO डालने के आरोप में कल दर्ज हुई थी FIR

On: अप्रैल 21, 2026 12:17 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

चंडीगढ़ पुलिस की टीम आज (21 अप्रैल को) दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची। टीम ने उन्हें नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा। टीम में इंस्पेक्टर इरम रिजवी और इंस्पेक्टर सरित राय शामिल थीं, जिन्होंने नोटिस सौंपा। राइटर मधु किश्वर ने कहा कि हमारे सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पांच पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, मेरे ऑफिस पहुंची हैं। मैं उस समय एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, इसलिए मैंने उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा। लेकिन इतनी देर रात पुलिस का पहुंचना अच्छे संकेत नहीं देता। मधु किश्वर समेत अन्य लोगों पर सेक्टर-26 थाने में कल केस दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो को गलत पहचान के साथ वायरल किया और उसमें अश्लील व भ्रामक शब्द जोड़कर पेश किया। इससे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की छवि खराब करने की कोशिश की गई और समाज में भ्रम फैलाया गया। चंडीगढ़ पुलिस रात में दिल्ली पहुंची चंडीगढ़ पुलिस कल रात दिल्ली पहुंची, इसके बाद हमारे सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पांच पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, मेरे ऑफिस पहुंची हैं। मैं उस समय एक वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी, इसलिए मैंने उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा। लेकिन इतनी देर रात पुलिस का पहुंचना अच्छे संकेत नहीं देता। दफ्तर में पुलिस अधिकारियों और लेखिका के बीच बातचीत हुई। बातचीत के दौरान मधु किश्वर ने कहा कि न उनकी तरफ से कोई दुर्भावना थी और न ही दूसरी तरफ से। इसी बीच उन्होंने पुलिस टीम से पूछा कि क्या वे स्थानीय पुलिस के साथ नहीं आई हैं। इस पर महिला अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम साथ आई है। महिलाओं को सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले गिरफ्तार नहीं कर सकते मधु किश्वर ने कानून का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के घर पर सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले पुलिस न तो आ सकती है और न ही गिरफ्तारी कर सकती है। इसी को लेकर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख अधिकारी से फोन पर बात की। अधिकारी ने बताया कि टीम चंडीगढ़ में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में नोटिस देने आई है। इस पर मधु किश्वर ने कहा कि कानून का पालन करते हुए सुबह के समय आना चाहिए। मधु किश्वर के मुताबिक, दोनों पक्षों ने पूरी शालीनता और शिष्टाचार बनाए रखा। उन्होंने कहा कि जैसे ही एफआईआर की कॉपी मिलेगी, वह चंडीगढ़ में दर्ज इस नए केस का पूरा विवरण साझा करेंगी। 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला ************ ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में PM के खिलाफ बोलने वाली लेखिका पर FIR: आरोप- मधु किश्वर ने सोशल मीडिया पर मिसलीडिंग VIDEO डाला, अश्लील शब्द जोड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने वाली फेमस राइटर मधु किश्वर पर चंडीगढ़ में केस दर्ज किया गया है। सोमवार (20 अप्रैल) को मधु किश्वर और अन्य लोगों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में FIR दर्ज की गई। यह कार्रवाई 19 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर की गई। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 3 रेंजर्स की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले; देखें लिस्ट-

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कर्नाटक में हाईवे पर कार में धमाका, युवक की मौत:साथ बैठी युवती को चाकू मारा तो वह कूद गई, ड्राइवर भी जख्मी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });