क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही फ्लाइट में हंगामा:लैंडिंग के समय यात्री पैनिक हुआ, मुक्के मारकर शीशा तोड़ा; क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी

On: जून 10, 2026 10:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-1879) में बीते रविवार को एक पैसेंजर ने बीच हवा में हंगामा शुरू कर दिया। यात्री ने फ्लाइट की विंडो का शीशा भी तोड़ दिया। उसने फ्लाइट क्रू के साथ बदतमीजी की। हालांकि, क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर को संभाला और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। इसके बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। यात्री ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भी भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। यात्री के परिजन का कहना है कि वह दिमागी रूप से बीमार है। इसके बाद जब उसका मेडिकल करवाया गया तो परिजन की बात सही निकली। इसके बाद यात्री को 30 दिन के लिए नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल कर दिया। DDCA को इसकी रिपोर्ट दी दी गई है, जो इसका बैन 6 महीने तक बढ़ा सकता है। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने ये जानकारी दी एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया- फ्लाइट में एक यात्री के अनियंत्रित व्यवहार के बाद कॉकपिट क्रू ने एसओपी (SOP) का पालन किया। पैसेंजर को पहले कड़ी चेतावनी दी गई और दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम को सूचित किया गया। प्रवक्ता ने कहा- उड़ान के दौरान यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया। एयरलाइन यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी अपनाती है। मामले की जानकारी डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) को दी गई है। आखिर क्या हुआ था फ्लाइट में… एयरपोर्ट से भी भागने लगा यात्री एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी यात्री पटना का रहने वाला है। 8 जून की सुबह इसने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की लेकिन CISF की QRT ने उसे दोबारा दबोच लिया। एयरपोर्ट पर यात्री के माता-पिता भी मौजूद थे, जो उसके साथ सफर कर आए थे। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने उसे पटना ले जाने की गुहार लगाई। हालांकि, जांच जारी होने के कारण एयर इंडिया ने उसे दूसरी फ्लाइट में बैठने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद यात्री का मेडिकल कराया गया। उसकी रिपोर्ट में अनफिट पाए जाने के बाद उसे परिजन के साथ जाने की इजाजत दी गई। अंदर प्लास्टिक का शीशा, बाहर कांच का शीशा तोड़ना मुश्किल इस बारे में एविएशन एक्सपर्ट अश्वनी खन्ना का कहना है कि विमान की विंडो में 2 शीशे होते हैं। दोनों आपस में जुड़े रहते हैं। अंदर का शीशा प्लास्टिक का होता है। बाहर एक कांच का शीशा होता है, जिसे तोड़ना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा- फ्लाइट आसमान में हो और कोई पैसेंजर ऐसी हरकत करे तो क्रिमिनल ऑफेंस माना जाता है। अगर यात्री दोषी पाया जाता है तो सभी एयरलाइंस से उस यात्री की डिटेल शेयर कर दी जाती है, एयरलाइंस उसकी टिकट ही बुक नहीं करतीं। यानी उसका नाम नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाता है। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 पैसेंजर घायल, बैग में रखा था हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 108 में मंगलवार को पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया। इससे 5 यात्री घायल हो गए। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए। यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रिपोर्ट- 2030 तक AI से 22% नौकरियां प्रभावित होंगी:40% कंपनियों में डिग्री+AI वालों को तवज्जो; चीन ने 12 हजार डिग्रियां खत्म कीं, AI कोर्स शुरू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:UPSC प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी, 13,343 उम्मीदवार मेन्स के लिए क्वालिफाई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले- RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार भी जानती है:100 साल में किसी ने रजिस्ट्रेशन करवाने नहीं कहा; प्रियांक ने पूछा था- संघ रजिस्टर्ड क्यों नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भागवत बोले- RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार भी जानती है:100 साल में किसी ने रजिस्ट्रेशन करवाने नहीं कहा; प्रियांक ने पूछा था- संघ रजिस्टर्ड क्यों नहीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

नागपुर में महिला के साथ दुष्कर्म-ब्लैकमेल, धर्म बदलने का दबाव:सोशल मीडिया में वीडियो वायरल; 2 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना फरार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

US-ईरान समझौते से दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी:क्रूड ऑयल 4.8% गिरकर $83 पर आया; अमेरिकी AI-एयरलाइंस कंपनियों के शेयर 7.8% तक उछले

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });