क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

चेन्नई में यात्री ने चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला:विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था, पायलट ने तुरंत रोका; आरोपी गिरफ्तार

On: मई 3, 2026 1:58 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 22 यात्री सवार थे। घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद CISF, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना के कारण थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ। मुख्य रनवे (303/25) को 3:25 बजे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। इसके कारण कई फ्लाइट्स में देरी हुई और एक उड़ान को डायवर्ट करना पड़ा। मुख्य रनवे बंद होने के दौरान कुछ ऑपरेशन सेकेंडरी रनवे (12/30) से चलाए गए। एक अधिकारी के मुताबिक, रनवे ऑपरेशन करीब 4:35 बजे फिर से शुरू कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसने इमरजेंसी गेट खोलने के बाद विमान से छलांग भी लगा दी थी। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। चेन्नई एयरपोर्ट दक्षिण भारत का एक प्रमुख एविएशन हब है। यहां दो क्रॉस रनवे हैं- मुख्य रनवे 07/25 और सेकेंडरी रनवे 12/30। इस एयरपोर्ट से हर साल 2 करोड़ से ज्यादा यात्री आवाजाही करते हैं। यह खाड़ी देशों से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए एक बड़ा गेटवे है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मित्तल परिवार ने 15,660 करोड़ रुपए में खरीदी राजस्थान रॉयल्स: 75% हिस्सेदारी होगी; आईपीएल फ्रेंचाइजी में अदार पूनावाला की भी पार्टनरशिप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एक्टिंग करियर छोड़, कृष्ण भक्त बनीं एक्ट्रेस एना जयसिंघानी:क्राइम पेट्रोल में काम किया था, प्रेमानंद महाराज के सपने के बाद आ गईं वृंदावन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG 10th 12th Result: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन का मौका, इतने तारीख तक करें आवेदन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Census 2027: खबरदार ! जनगणना के नाम पर भूलकर भी न दें ये जानकारियां..

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Helmet Rule: दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वाले भी पहने हेलमेट, नहीं तो…

red and white modern breaking news youtube thumbnail

विनेश फोगाट बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम: गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });