गुरुग्राम से सटे कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में शनिवार रात पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलास ने मंगेतर शेखर चौधरी को फैंस से इंट्रोड्यूस कराया। जैस्मिन शेखर का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर लेकर आई। इसके बाद फैंस को सगाई की अंगूठी दिखाकर कहा- तू आई गया स्टेज तै, चौधरी साहब। दिस इज माई मैन एवरीबडी…। लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने शेखर को दौड़कर गले लगाया। दोनों ने उनके फेमस सॉन्ग ‘सोनिये तू लेंदा मेरा नाम’ पर कपल डांस किया। इसके बाद शेखर ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन किया। इस लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन ने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म मुंज्या का हालिया सुपरहिट ट्रैक ‘तरस’ गाया। जैस्मिन के हर एक लिरिक्स पर फैंस ने भी जमकर डांस किया। शेखर के सामने आते ही मोबाइल टॉर्च जलाकर उनका स्वागत किया। शेखर पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वहीं, जैस्मिन सैंडलास अभी ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर 2026’ कर रही है। इस टूर में जैस्मिन दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे शहरों में कॉन्सर्ट आयोजित कर रही हैं। कॉन्सर्ट में पहले जैस्मिन की परफॉर्मेंस, फिर शेखर को इंट्रोट्यूस कराया ‘यार ना मिले’ से परफॉर्मेंस की शुरुआत द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में शनिवार रात पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलास का कॉन्सर्ट हुआ। कॉन्सर्ट की श
‘चौधरी साहब,आ गया स्टेज पे’….जैस्मिन सैंडलास ने मंगेतर इंट्रोड्यूस कराया:गुरुग्राम में कॉन्सर्ट में दौड़कर गले लगाया; बिजनेसमैन संग सगाई का ऐलान
By worldprime
On: जुलाई 12, 2026 7:54 पूर्वाह्न
---Advertisement---