रायपुर : छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से अफीम की खेती के एक के बाद एक लगातार तीन मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है| उन्होंने अफीम की खेती करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है| इसके साथ ही शासन-प्रशासन ने उन इलाकों की चौकसी बढ़ा दी है,जहाँ अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले उजागर हुए है|अंदेशा जाहिर किया जा रहा है,कि दुर्ग और बलरामपुर की तर्ज पर कई और जिलों में तथाकथित “अफीम उत्पादक किसानों” की मौजूदगी दर्ज हो सकती है,लिहाज़ा मुख्यमंत्री साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने इलाकों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। उनके फरमान के बाद आधा दर्जन से ज्यादा जिलों के कलेक्टरों की फौरी कार्यवाही का मामला सामने आया है| यह भी पढ़े : डिप्टी सीएम विजय शर्मा का “सुशासन” और बीजेपी के “सुशासन” में कितना फ़र्क ? PMGSY के घोटाले से जुड़ी याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई… सूत्रों के मुताबिक,दुर्ग,बलरामपुर के अलावा मुंगेली,बिलासपुर,बेमेतरा,धमतरी,महासमुंद और गरियाबंद जिले में प्रशासन का अमला सक्रिय हो गया है| सूत्र इस तथ्य से भी इंकार नहीं करते है,कि कुछ और जिलों से अफीम की अवैध खेती के और मामले सामने आ सकते है| अंदेशा जाहिर किया जा रहा है,कि गन्ना उत्पादक कई किसानों के खेत ख?
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती पर “जीरो टॉलरेंस”,निशाने पर कलेक्टर,AC कमरों से निकल कर खेत-खलियानों की ओर रुख़ करने लगे अफसर…
By worldprime
On: मार्च 13, 2026 3:47 अपराह्न
---Advertisement---