रायपुर : रायपुर की ACB -EOW की स्पेशल कोर्ट के आदेश पर एजेंसी ने एक्शन लेते हुए 2010 बैच के निलंबित IAS समीर विश्नोई की लगभग 20 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है| समीर विश्नोई लंबे समय तक जेल में रहने के उपरांत अभी जमानत पर रिहा है| उन्हें DMF और कोल खनन घोटाले में चार्जशीट किया गया था| विश्नोई के नाम DMF समेत कई बड़े घोटाले दर्ज़ है,इस फेहरिस्त में एक चिप्स घोटाला भी शामिल बताया जाता है| एजेंसी ने कोल खनन परिवहन घोटाले ने नामज़द किए गए समीर विश्नोई की अचल संपत्ति अटैच कर ली है| यह भी बताया जाता है,कि “चिप्स” (CHiPS – Chhattisgarh Infotech Promotion Society) घोटाले में भी समीर विश्नोई भ्रष्टाचार के मुख्य कर्ता-धर्ता के रूप में तत्कालीन “भू-पे” सरकार के बैनर तले अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे| इस प्रकरण में ED की वैधानिक कार्यवाही अभी सिर्फ “चिप्स” मुख्यालय में छापेमारी तक सीमित बताई जाती थी| लेकिन,अब सूत्रों द्वारा तस्दीक की जाती है,कि छत्तीसगढ़ “चिप्स” घोटाले की लंबे अरसे से बंद पड़ी फ़ाइल के जल्द खुलने के आसार है| छापेमारी में जप्त दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइस की पड़ताल लगभग ख़त्म होने की कगार पर है| छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (CHiPS) के रायपुर स्थित मुख्यालय में लगभग 3 वर्ष पूर्व ED ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया था | यह भी पढ़े : अब महिलाएं उठाएंगी 4 दलों की अर्थी ? पहचान लो इन दलों को जिन्होंने
छत्तीसगढ़ में “चिप्स”घोटाले का पिटारा खुलने से पूर्व कोल खनन घोटाले में बड़ी कार्यवाही,निलंबित IAS समीर विश्नोई की 20 करोड़ की बेनामी संपत्ति अटैच…
By worldprime
On: अप्रैल 18, 2026 3:41 अपराह्न
---Advertisement---