क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

जालंधर- डेढ़ मिनट में PM को बांधी शाही पगड़ी:मोदी ने सनप्रीत से कहा- पिछली बार से बेहतर बांधना, फिर शीशा देखकर मुस्कुराए

On: जुलाई 19, 2026 12:58 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जालंधर दौरे के दौरान हरे रंग की पगड़ी शहर के सनप्रीत सिंह ने बांधी। सनप्रीत ने पीएम मोदी को तीसरी बार पगड़ी पहनाई है। 17 जुलाई को सनप्रीत को प्रधानमंत्री के लिए हरे रंग की सेमी पटियाला शाही पगड़ी सजाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने महज डेढ़ मिनट में प्रधानमंत्री की पगड़ी सजा दी। सनप्रीत के अनुसार, पगड़ी सजाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे कहा था पिछली बार की तुलना में इस बार और बेहतर पगड़ी सजानी है। सनप्रीत ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वे प्रधानमंत्री से बातचीत करें, लेकिन पगड़ी सजाने पर पूरा ध्यान होने के कारण वे ज्यादा बात नहीं कर पाए। सनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की पगड़ी सजाना उनके लिए गर्व भरा और एक यादगार अनुभव रहा। पीएम और सनप्रीत के बीच क्या बातचीत हुई, विस्तार से पढ़िए… पगड़ी बांधने की फीस नहीं बताई पगड़ी बांधने के लिए पार्टी ने कितने पैसे दिए, इसके बारे में सनप्रीत ने डिसक्लोज नहीं किया। इतना कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें PM को पगड़ी बांधने का मौका मिला। उन्होंने पगड़ी बांधने के लिए कोई प्रैक्टिस नहीं की। वह पहले भी पीएम को पगड़ी बांध चुके थे, इसलिए मन में यही था कि ठीक से पगड़ी बंध जाए। इससे भी ज्यादा ये कि पीएम को बंधी हुई पगड़ी पसंद आ जाए। पगड़ी बंधने के बाद पीएम 1 मिनट के लिए भी नहीं रुके और सीधा स्टेज की तरफ रवाना हो गए। 5 साल से युवाओं को पगड़ी बांधना सिखा रहे सनप्रीत जालंधर में वेडिंग नाम से अकेडमी चलाते हैं और युवकों को पगड़ी बांधना सिखाते हैं। पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से वो प्रोफेशनली पगड़ी बांधने और सिखाने का काम कर रहे हैं। ————— ये खबरें भी खबरें PM मोदी बोले- AAP सरकार की कर्ज पर मौज, कांग्रेस में कुर्सी का रोना-धोना, अकाली अपनी उलझन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (17 जुलाई) को जालंधर रैली में कहा- पंजाब में कट्टर बेईमान पार्टी (AAP) की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। इस पार्टी ने किसानों और बहन-बेटियों के साथ धोखा किया है। लॉ एंड ऑर्डर के ये हालात हैं कि कब कहां गैंगवार हो जाए, कहां किस दिशा से गोलियां चलने लगें, कोई कह नहीं सकता। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });