एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने अपैरल ब्रांड ZARA की होम डिलीवरी सर्विस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दावा किया कि लगातार तीसरी बार उन्हें ऐसे कपड़े मिले, जिनसे शरीर की बदबू आ रही थी। तृषा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “प्रिय @zara @zaracare, एक छोटी-सी रिक्वेस्ट है। अगली बार होम डिलीवरी भेजने से पहले कृपया यह सुनिश्चित करें कि कपड़ों से शरीर की बदबू न आ रही हो। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ है। यह बहुत बुरा एक्सपीरियंस है। पैक करने से पहले कम से कम कपड़ों को सूंघकर देख लें।” तृषा ‘करुप्पु’ में नजर आई थीं वर्कफ्रंट की बात करें तो तृषा कृष्णन हाल ही में फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ सूर्या ने अभिनय किया है। फिल्म ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म ने दुनिया भर में करीब 309 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म में आरजे बालाजी ने विलेन की भूमिका निभाई, जबकि इंद्रंस, अनाघा माया रवि, नैट्टी सुब्रमण्यम, शिवादा, स्वासिका और सुप्रीत रेड्डी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। वहीं, अफेयर की खबरों के बीच एक्ट्रेस तृषा ने मुख्यमंत्री विजय के 52वें जन्मदिन के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दी थी। उन्होंने केक के साथ दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जो हर चीज को मायने देता है।” बता दें कि पिछले साल भी तृषा ने विजय के साथ
तृषा कृष्णन ZARA की होम डिलीवरी पर भड़कीं:बोलीं- लगातार तीसरी बार शरीर की बदबू वाले कपड़े मिले, पैक करने से पहले सूंघकर जरूर देखें
By worldprime
On: जुलाई 4, 2026 11:01 पूर्वाह्न
---Advertisement---