क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

तेलंगाना CM बोले- राहुल गांधी 2029 के PM चेहरा हों:INDIA ब्लॉक के सहयोगियों को मनाएंगे; लोग स्विगी-स्टाइल राजनीति चाहते हैं, जिसमें तुरंत रिजल्ट मिले

On: मई 16, 2026 8:03 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शनिवार को कहा कि 2029 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी INDIA गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होने चाहिए। रेवंत ने कहा- कांग्रेस पहले राहुल गांधी के नाम का ऐलान करेगी, फिर सहयोगी दलों को इसके लिए राजी करेगी। हालांकि राहुल गांधी की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा प्रधानमंत्री बनने की नहीं है। उन्होंने हैदराबाद में एक न्यूज कॉन्क्लेव के दौरान ये बातें कही। उन्होंने राजनीति को लेकर लोगों की बदलती सोच पर कहा कि अब लोग स्विगी-स्टाइल राजनीति चाहते हैं, जिसमें तुरंत और सीधे परिणाम मिलें। रेवंत बोले- राहुल राष्ट्रीय जिम्मेदारी के लिए तैयार रेवंत ने आगे कहा- राहुल व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं रखते हैं। हाल ही में विकाराबाद में हुई एक मीटिंग में मैंने उन्हें यह जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी पद के पीछे नहीं भागते, लेकिन पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाने के लिए तैयार हैं। हालांकि कांग्रेस को पहले अपना रुख साफ करना चाहिए, ताकि सहयोगी दलों के सामने स्पष्ट प्रस्ताव रखा जा सके। सीएम रेवंत ने कहा कि उन्होंने 10 साल तक TDP में काम किया और आज भी चंद्रबाबू नायडू उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हैं। TDP छोड़ने से पहले उन्होंने विजयवाड़ा में खुद नायडू को इसकी जानकारी दी थी। विपक्षी खेमे में पहले दूसरे नाम भी सामने आए इससे पहले विपक्षी गठबंधन में नेतृत्व को लेकर अलग-अलग दलों की ओर से दूसरे नाम भी सामने आते रहे हैं। TMC नेताओं ने ममता बनर्जी का नाम आगे बढ़ाने के संकेत दिए थे, जबकि DMK खेमे से एमके स्टालिन के नाम की चर्चा हुई थी। हालांकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने की भी चर्चा है। बंगाल में ममता बनर्जी 10 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई। वहीं तमिलनाडु में स्टालिन भी अपनी सरकार नहीं बचा पाए। ——————————————– ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- जो TMC छोड़कर जाना चाहता है जाए:पार्टी को फिर खड़ा करने की अपील; कहा- जरूरत पड़ी तो खुद दफ्तर पेंट करूंगी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी दफ्तरों को पेंट करने के लिए तैयार हूं। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला:फायरिंग में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत; आतंकी गाड़ी से मैन गेट तोड़ते हुए परिसर में घुसे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई:रक्षा मंत्रालय बोला- शहीदों को शुरू से सम्मान मिला, राजनाथ का बयान गलत संदर्भ में दिखाया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट:दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट; मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 3 रेंजर्स की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });