मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम को मुंबई में 89 की उम्र में अपने आवास पर निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके मौत की वजह उम्र से जुड़ी दिक्कतें हैं। उनकी करीबी दोस्त मंगला खाडिलकर ने बताया कि सुमन जी ने रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अपने ही गाए हुए गाने सुन रही थीं और उन्होंने बहुत शांति से दुनिया को अलविदा कहा। सोमवार सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी बेटी चारू हैं। 1960 और 1970 के दशक में खास पहचान बनाई सुमन कल्याणपुर ने 1960 और 1970 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से संगीत जगत में एक खास पहचान बनाई थी। उस दौर में लता मंगेशकर जैसी महान गायिका के रहते हुए भी उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई। उनके गाए ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे गाने आज भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, असमी, कन्नड़, बंगाली और उड़िया सहित कई भाषाओं में गाने गाए। हालांकि लोग अक्सर उनकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर से करते थे, लेकिन सुमन जी हमेशा इस तुलना को खारिज करती थीं। साल 2022 के एक इंटरव्यू में उन्होंने लता जी को अपनी बेहद करीबी दोस्त बताते हुए कहा था कि उनसे मिलना हमेशा एक सहेली से मिलने जैसा अहसास कराता था?
दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन:’आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ जैसे गानों के लिए जानी गईं; मराठी, असमी, कन्नड़, बंगाली और उड़िया में भी गाने गाए
By worldprime
On: जून 1, 2026 12:50 पूर्वाह्न
---Advertisement---