दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग से 10-13 लोगों को बचाया गया। घटना में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल भेजा गया है। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट्स में लगी थी। मौके पर 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद थीं। साथ ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें भी तैनात थीं। एक स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि रात करीब 3:13 बजे AC में धमाके से घर में आग लगी। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड करीब 3:35 बजे पहुंची। कई लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। घटनास्थल की 4 तस्वीरें… शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी। कॉल मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी और के फंसे होने की जांच की जा सके। एक स्थानीय निवासी चरणजीत सिंह ने बताया कि अभी भी 1-2 परिवार इमारत के अंदर फंसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आ थीं। करीब 20 लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। पीछे वाले फ्लैट के कुछ लोग बाहर निकल गए होंगे, लेकिन 1-2 परिवार अभी भी अंदर फंसे हो सकते हैं। यह खबर अपडेट की जा रही है…
दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:AC में धमाके से आग लगी; दो लोग घायल, करीब 15 का रेस्क्यू किया गया
By worldprime
On: मई 3, 2026 8:38 पूर्वाह्न
---Advertisement---