पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू अचानक से सुर्खियों में हैं। उनकी इस लाइमलाइट की वजह एक्ट्रेस दिशा पाटनी हैं। नूपुर सेनन और स्टेबिन की शादी से दोनों का हाथ पकड़े वीडियो वायरल हुआ और उनकी डेटिंग के कयास लगने लगे। अब नूपुर सेनन-स्टेबिन के रिसेप्शन से तलविंदर और दिशा पाटनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। हालांकि, इन सारे ही वीडियो में दोनों कैमरे के सामने एक-दूसरे के साथ खड़े होने या बातचीत करने से बचते दिखे। लेकिन हर वीडियो में आसपास जरूर नजर आए। सामने आए एक वीडियो में तलविंदर लिफ्ट में मौनी रॉय, दिशा और उनके बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ नजर आते हैं। जैसे ही वो लिफ्ट से बाहर निकले मीडिया को देख नाराज हो गए। तलविंदर ने पहले तो मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाई फिर थोड़ा संभाल के पोज देने लगे। वहीं, एक वीडियो में तलविंदर, मौनी रॉय के साथ वेन्यू पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो मीडिया को विक्ट्री साइन दिखाते हुए कैमरे से बचते दिखे। तलविंदर का साथ देने के लिए मौनी रॉय ने भी अपने फेस को काले मास्क से कवर कर रखा था। दोनों के पीछे-पीछे दिशा अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ एंट्री लेती हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में चारों साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि, वेन्यू से दोनों एक ही कार में वापस लौटे। वीडियो में दिशा और तलविंदर बैक सीट पर बैठे नजर आ रहे
दिशा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर ने नूपुर सेनन के रिसेप्शन में मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर, पार्टी से साथ निकलते हुए कैमरे से बचते नजर आए दोनों।
By worldprime
On: जनवरी 14, 2026 3:27 अपराह्न
---Advertisement---





