पश्चिम अफ्रीकी देश घाना में 1980 और 90 के दशक में, वीडियो क्लब दर्शकों को आकर्षित करने के लिए हाथ से बड़े पोस्टर बनाते थे। रोचक बात यह है कि इनमें अक्सर फिल्म के वास्तविक दृश्य नहीं होते थे। क्योंकि वह फिल्म स्वयं नहीं देती थी, इसलिए अपनी कल्पना में ऐसे राक्षस, खून-खराबा, विस्फोट या डरावने किरदार जोड़ते थे, जो फिल्म में कभी दिखाई ही नहीं देते थे। दुनिया भर के संग्रहालय और कला संग्रहकर्ता उन्हें हजारों रुपये में खरीद रहे हैं। ऑनलाइन नीलामी और प्रदर्शनी में इनकी कीमत 50-60 हजार रुपये है। इन पोस्टरों के लिए सबसे अधिक मांग संयुक्त राज्य अमेरिका से आती है। घाना के कलाकारों ने उन्हें सिर्फ पोस्टर नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और एक समाप्त होने वाले ऑनलाइन डिमांड बढ़ रही है घर-घर टीवी और वीसीआर के आने से वीडियो क्लब बंद होने लगे। 21वीं सदी की शुरुआत में यह काम कुछ समय के लिए सुस्त हो गया था, लेकिन ऑनलाइन मार्केटिंग ने इसे फिर से दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों तक पहुंचा दिया। अब ये पोस्टर कलेक्टरों के बीच पहचान बन चुके हैं।
दुर्लभ लोक-कला:घाना में आटे के बोरियों पर बने पोस्टर हजारों रुपए में बिक रहे हैं
By worldprime
On: जुलाई 19, 2026 9:27 पूर्वाह्न
---Advertisement---