क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

धीरेंद्र शास्त्री बोले-4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो:नागपुर में कहा- बंसी बजाने से काम चलता तो महाभारत का युद्ध नहीं होता

On: अप्रैल 25, 2026 12:39 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- आप चार बच्चे पैदा करो। उनमें से एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दे दो ताकि वह दूसरों को बचाने के काम आए। उन्होंने ये बात नागपुर में विश्व के पहले ‘भारतदुर्गा मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में कही। शुक्रवार को हुए इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद थे। शास्त्री ने कहा- जब कहीं आपदा आती है, तो लोग अपनी जान बचाकर भागते हैं। लेकिन संघ के कार्यकर्ता वहां जाकर लोगों की जान बचाते हैं। उन्होंने कहा- नागपुर के कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में बन रहा ‘भारतदुर्गा मंदिर’ लोगों को याद दिलाएगा कि भारत ‘शास्त्र’ और ‘शस्त्र’ दोनों से चलता है। यह ‘माला और भाला’ का संगम है। हमारे देवी-देवताओं के हाथों में भी शस्त्र हैं। अगर केवल बंसी बजाने से काम चलता, तो महाभारत का युद्ध कभी नहीं होता। भारत में नारी को पूज्या माना जाता है धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- दुनिया के किसी अन्य देश में मातृशक्ति को वह सम्मान नहीं मिलता, जो भारत में मिलता है। क्या कभी किसी ने ‘पाकिस्तान माता’ या ‘चीन माता’ की जय सुनी है। केवल भारत ही ऐसा देश है, जहां नारी को भोग्या नहीं बल्कि पूज्या माना जाता है। हम जल्द ही अखंड भारत की ओर बढ़ें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने कहा कि भूमि पूजन के समय उनकी आंखें नम थीं, क्योंकि अब भारत नया इतिहास लिखने जा रहा है। उन्होंने हनुमान जी से प्रार्थना की कि भारत संतमय और भगवामय रहे और हम जल्द ही ‘अखंड भारत’ की ओर बढ़ें। कार्यक्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, कार्ष्णीपीठाधीश्वर पूज्य गोविंद गिरी जी, दीदी मां ऋतम्भरा और चिन्मया मिशन के संतों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। प्रदीप मिश्रा ने कहा था- सनातनियों को 20023 बच्चे पैदा करना चाहिए पं. धीरेंद्र शास्त्री से पहले कथावाचक प्रदीप मिश्रा भी इसी तरह का बयान दे चुके हैं। मिश्रा ने कहा था- सनातनियों को चार बच्चे पैदा करना चाहिए। दो अपने लिए और दो राष्ट्र के लिए। जब तक कानून नहीं आता, तब तक ज्यादा बच्चे पैदा करें। प्रदीप मिश्रा ने ये बात मई 2024 में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिव महापुराण कथा के दौरान कही थी। उन्होंने कहा था- बेटियां लव मैरिज के चक्कर में न पड़ें। आप स्कूल जाएंगी, कॉलेज जाएंगी, ट्यूशन जाएंगी। वहां आपको 100 तरह के लड़के मिलेंगे। मगर इन 100 लड़कों के साथ आप 100 साल की जिंदगी नहीं जी सकते। आपके पापा ढूंढ़कर लाएंगे, उसके साथ जिंदगी 100 साल तक सही जी सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… संघ प्रमुख भागवत ने कहा था- 3 बच्चे पैदा करें, जनसंख्या में कमी चिंता का विषय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी ज्यादा बच्चे पैदा करने पर बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था- जनसंख्या वृद्धि दर 2.1% से नीचे नहीं होनी चाहिए। इसके लिए 2 की बजाय 3 बच्चे पैदा करें। यह संख्या इसलिए जरूरी है, ताकि समाज जिंदा रहे। भागवत ने दिसंबर 2024 में नागपुर में कठाले कुल सम्मेलन में कहा था- देश की जनसंख्या नीति 1998-2002 में तय की गई थी। इसके अनुसार अगर किसी समाज की जनसंख्या वृद्धि दर 2.1 से नीचे चली जाती है, तो वह समाज अपने आप नष्ट हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… ये खबर भी पढ़ें… धीरेंद्र शास्त्री बोले- सेवादार ‘लौंडियाबाजी’ के चक्कर में जुड़े बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने सेवादारों और चेलों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कई सेवादारों का व्यवहार भक्तों के प्रति ठीक नहीं है। वे भक्तों को धक्का देते हैं। कुछ सेवादारों की भाषा और व्यवहार बहुत ‘घटिया’ है। कुछ लौंडे यहां लौंडियाबाजी के चक्कर में चेले बन गए। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });