धुरंधर मूवी में प्लेबैक से सुर्खियां बटोरने वाले पंजाबी सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीन के दौरान कांच में सिर मारने के शॉट के दौरान कांच उनके माथे में चुभ गया और वो लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मेंबर ने उनको संभाला और टिशू पेपर से खून को साफ किया। चोट लगने के बाद भी खान साब जोशिले अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रू मेंबर को कहा कि कुछ नहीं हुआ। मुझे छोड़ दें और प्लेबैक दिखाएं। बुधवार (20 मई) को दोपहर बाद पौने 3 बजे खान साब ने शूटिंग के दौरान हुई इस घटना को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। हालांकि ये घटना कहां और किस तारीख को हुई, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। सिंगर ने कहा कि मैं अपने किरदार में बहुत डूब चुका था। कांच भी मोटा था और मैंने जोर से सिर मार दिया, जिससे कांच टूटकर माथे में चुभ गया। मगर चोट का दर्द अब कम हो रहा है। क्योंकि लोग मेरी एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। खान बोले- सच्चा कलाकार वही, जो किरदार में खुद को भुला दे खान साब ने शूटिंग कहां हो रही थी, इसके बारे में खुलासा नहीं किया। लेकिन इतना कहा कि कोई बात नहीं, माफी की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जब कोई कलाकार अपने आर्ट या काम में पूरी रूह से डूब जाता है, तब ही ऐसी दमदार और यादगार चीजें
धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान:खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा
By worldprime
On: मई 20, 2026 5:17 अपराह्न
---Advertisement---