टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने हाल ही में बताया कि मुंबई में सुबह जॉगिंग के दौरान एक बार एक शख्स ने रास्ता पूछने के बहाने गाड़ी रोकी और अचानक उनको पकड़ लिया था। नेहा पेंडसे ने ‘हॉट्टरफ्लाई’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक सुबह मुंबई में जॉगिंग के लिए निकली थीं। जब एक आदमी ने अपनी कार उनके पास रोकी और धीमी आवाज में रास्ता पूछा, तो उन्हें समझ नहीं आया कि वह क्या कह रहा है। जब उन्हें ठीक से समझ नहीं आया, तो वह पास गईं और उसकी बात सुनने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘जैसे ही मैं उसके पास गई, उसने अचानक मुझे पकड़ लिया और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, वह गाड़ी चलाकर चला गया।’ नेहा ने गुस्से में चाबी फेंकी थी नेहा ने कहा कि उस समय उनके हाथ में उनकी कार की चाबी थी, जिसमें बड़ा रिमोट ब्लॉक लगा हुआ था। उन्होंने तुरंत गुस्से और डर में वह चाबी उस व्यक्ति की गाड़ी पर फेंक दी, जो जाकर उसकी गाड़ी के पीछे के शीशे पर लगी। उन्होंने आगे बताया, ‘शख्स ने जब जोर से ब्रेक मारा, उस वक्त मेरी हालत खराब हो गई थी। एक सेकंड के लिए वह रुक गया। मुझे लगा कि अगर उसने गाड़ी रिवर्स ले ली तो मैं क्या करती?’ नेहा के अनुसार, वह व्यक्ति यह देखने के लिए रुका था कि उसकी गाड़ी को कितना नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह उनकी जिंदगी का सबसे डरावना एक सेकंड था, जिसे वह कभी नहीं भूल सकतीं। चाइल्ड आर?
नेहा पेंडसे को सड़क पर शख्स ने पकड़ लिया था:एक्ट्रेस ने डर के मारे चाबी शख्स की गाड़ी पर फेंक दी थी
By worldprime
On: अप्रैल 25, 2026 3:11 अपराह्न
---Advertisement---