रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित डॉ मिक्की मेहता हत्या-आत्महत्या कांड में अपनी बहन को इंसाफ दिलाने में जुटे 56 वर्षीय माणिक मेहता की मौत ने छत्तीसगढ़ के राजनैतिक और प्रशासनिक सिस्टम को कटघरे में ला खड़ा किया है| माणिक मेहता के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया| आज शाम रायपुर के मारवाड़ी शमशान घाट में माणिक मेहता का अंतिम संस्कार कर दिया गया| इसमें माणिक की बहन,जीजा कर अन्य परिजन शामिल हुए| उन्होंने नम आँखों से परिवार के इस अंतिम सदस्य को आखिरी बार नमन किया| मेहता परिवार में इंसाफ की मुहिम में तीन मौतें,अधूरा इंसाफ और सिस्टम पर उठते सवालों के बीच मेहता परिवार की आखिरी उम्मीद भी आज राख-राख हो गई| माणिक मेहता के अंतिम संस्कार में निकटतम परिजनों के अलावा उनके कुछ खास दोस्त और करीबी शामिल हुए|जानकारी के मुताबिक,रिटायर्ड डीजी मुकेश गुप्ता vs डॉ मिक्की से माणिक मेहता तक परिवार के 3 सदस्यों की एक के बाद एक मौत हो गई|लेकिन,परिवार को न्याय नहीं मिल पाया| छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहला मौका है,जब न्याय की तलाश में पूरा परिवार ही खत्म हो गया| यह भी पढ़े :डॉ मिक्की मेहता केस में नया मोड़,इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे माणिक मेहता की संदिग्ध मौत,रिटायर्ड ADG मुकेश गुप्ता फिर चर्चा में… जानकारी के मुताबिक,रिटायर्ड डीजी मुकेश गुप?
न्याय मांगते-मांगते खत्म हो गया परिवार ! माणिक मेहता पंचतत्व में विलीन,छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक सिस्टम कटघरे में…
By worldprime
On: मई 14, 2026 7:15 अपराह्न
---Advertisement---