उत्तर प्रदेश में मथुरा के वृंदावन में यमुना में नाव पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इसमें एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल हैं। ये सभी शुक्रवार सुबह ही लुधियाना के जगराओं से वृंदावन पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक गुरुवार (9 अप्रैल) को जगराओं के श्री बांके बिहारी क्लब की तरफ से 2 बसों में 130 श्रद्धालुओं को ले जाया गया था। जिसमें से 90 जगराओं से और बाकी अन्य शहरों से थे। वृंदावन की 4 दिन की यात्रा थी। शुक्रवार को श्री बांके बिहारी के दर्शन के बाद श्रद्धालु यमुना पार कर मंदिरों के दर्शन के लिए जा रहे थे। जो नाव पलटी, उसमें जगराओं के रहने वाले 30 श्रद्धालु सवार थे। जगराओं में श्रद्धालुओं के परिचितों के मुताबिक यमुना में पीपों का पुल बनाया गया था। जलस्तर बढ़ने के बाद इन्हें खोल दिया गया। इसके बाद यह यमुना में बहने लगे। इनसे टकराकर ही नाव पलटी। हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है। किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। श्रद्धालु राधे-राधे जप करते हुए यमुना विहार कर रहे थे। हालांकि किसी ने इस वीडियो की औपचारिक पुष्टि नहीं की है। एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हादसे में एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में मधुर बहल, उसकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने क्या कहा… यमुना में डूबते श्रद्धालुओं का वीडियो सामने आया, लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी वृंदावन नाव हादसे में भिवानी की महिला की भी मौत: मायके वालों संग प्लान बनाया हादसे के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
पंजाब के श्रद्धालुओं का नाव हादसे से पहले का VIDEO:10 की मौत, इनमें एक ही परिवार के 7 सदस्य; 2 बसों में 130 लोग गए थे
By worldprime
On: अप्रैल 10, 2026 5:19 अपराह्न
---Advertisement---