क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बारिश-तूफान से कारें टूटी, पेड़ गिरे, लाइट गुल; लेडी डॉक्टर का सुसाइड; CM से पहले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिलेंगे

On: मई 3, 2026 5:55 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर बारिश से जुड़ी रही। तेज आंधी चलने के कारण कई जगह 3 से 5 घंटे लाइट गुल रही। पेड़ गिरने से कई कारों को नुकसान पहुंचा है। छतों पर रखी पानी की टंकियां तक उड़ गईं। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. पंजाब-चंडीगढ़ में तेज बारिश और आंधी, गाड़ियों पर दीवार और पेड़ गिरे, टेंट उड़े पंजाब और चंडीगढ़ में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, मोहाली और आनंदपुर साहिब समेत कई जगह तेज बारिश हुई। वहीं आंधी के कारण नुकसान हुआ। कई जगह 3 से 5 घंटे लाइट गुल रही। मोहाली के फेज-6 में आंधी के चलते पेड़ गिरने से कई कारों को नुकसान पहुंचा है। यहां हवा इतनी तेज थी छतों पर रखी पानी की टंकियां तक उड़ गईं। वहीं फरीदकोट के कोटकपूरा की पुरानी अनाज मंडी में जागरण के लिए लगाए गए टेंट गिर गए। चंडीगढ़ के सेक्टर 43, 37 और मलोया में भी गाड़ियों पर पेड़ गिरे। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज 8 जिलों में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 2. CM से पहले चड्ढा राष्ट्रपति से मिलेंगे पंजाब के सीएम भगवंत मान से पहले भाजपा सांसद राघव चड्ढा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति ने 5 मई को सुबह 10:40 बजे राघव चड्ढा और तीन अन्य सांसदों को मिलने का समय दिया है। इसी दिन सीएम भगवंत मान को भी राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मिला है। वहीं सांसद संदीप पाठक के खिलाफ दो FIR दर्ज होने के दावे के बाद पाठक पहली बार सामने आए। उन्होंने कहा- ऐसी खबरें चल रही हैं, लेकिन मुझे इस तरह की किसी FIR की जानकारी नहीं है। मुझे जब इनकी जानकारी दी जाएगी, तब मैं कोई जवाब दे पाऊंगा। उधर, पंजाब ‌BJP के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने संदीप पाठक पर दर्ज मामलों को लेकर कहा कि पर्चों से तो हम निपट लेंगे। AAP ने ने अपने MLA को डराया है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. दो पन्ने का नोट लिखकर पिता का सुसाइड लुधियाना में ढाडी जत्थे के सदस्य ने सुसाइड कर लिया। वह सुबह घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव धार्मिक स्थल के पास मिला। पुलिस को मौके से 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है। परिवार के अनुसार बेटी की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज और पैसों की मांग से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। राइटर हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत सैंडल गांव मकसूदड़ा के रहने वाले थे। पुलिस ने बेटी के पति, उसके चाचा और एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। परिवार के अनुसार, हरप्रीत कल सुबह करीब 6 बजे घर से निकले थे और बाद में गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक धार्मिक स्थल के पास उनका शव मिला। आशंका है कि उन्होंने शाम के समय, जब वहां सन्नाटा था, जहरीला पदार्थ निगला लिया। दोस्तों का कहना है कि यह वही जगह थी, जहां से उन्होंने अपने कलात्मक सफर की शुरुआत की थी। (पढ़ें पूरी खबर) 4. बेअदबी कानून को अकाल तख्त ने किया नामंजूर, स्पीकर तलब पंजाब में बेअदबी को लेकर लागू हुआ नया कानून अकाल तख्त को मंजूर नहीं है। इस संबंध में विधानसभा स्पीकर को 8 मई को तलब किया है। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्पीकर से पूछा जाएगा कि पंथ की इजाजत के बिना कानून कैसे बनाया गया। इस कानून में गुरुद्वारा प्रबंधन और ग्रंथी सिंहों की जिम्मेदारी को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विषय सीधे पंथ से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसके निर्णय पंथक स्तर पर ही लिए जाने चाहिए, न कि केवल सरकार द्वारा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब केवल सिख समुदाय के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के गुरु हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. मेयर पति ने लेडी प्रिंसिपल लिखा- लव-यू लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) की मेयर इंद्रजीत कौर के पति रवि आनंद उर्फ लक्की और लेडी प्रिंसिपल की एक और चैटिंग सामने आई है। रवि आनंद ने लेडी प्रिंसिपल के साथ चैटिंग की और उन्हें प्रपोज करने के लिए फेसबुक मैसेंजर पर लव यू लिख दिया। लेडी प्रिंसिपल ने रवि आनंद के लव यू का जवाब देने के बजाए उससे सेल्फी मांगी, जिस पर रवि आनंद ने लिख दिया ‘फिगर की’। लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि वह स्क्रीन पर उसकी फोटो लाना चाहती थीं। इसलिए, उन्होंने सेल्फी मांगी थी। लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि लक्की चैटिंग में इधर-उधर की बात करता रहा और उन्हीं से सेल्फी मांगता रहा। आखिर में उसने सेल्फी दे दी। लेडी प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने रवि आनंद की चैटिंग को स्क्रीन रिकॉर्ड कर सेव किया, क्योंकि वह साथ के साथ मैसेज डिलीट कर रहा था। (पढ़ें पूरी खबर) 6. लेडी डॉक्टर ने किया सुसाइड, सरकारी क्वार्टर में मिला शव फतेहगढ़ साहिब में सिविल अस्पताल की लेडी डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। उनका शव सरकारी क्वार्टर में फंसी पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतका की पहचान डॉक्टर रिया (30) के रूप में हुई है, जो वह मूल रूप से बठिंडा की करने वाली थीं। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। थाना फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि डॉक्टर रिया ने फांसी क्यों लगाई अभी इसका कारण सामने नहीं आया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मौके की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब डॉक्टर के पारिवारिक पेशेवर और निजी जीवन से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला रही है। वहीं परिवार डॉक्टर का शव लेकर बठिंडा चला गया हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 7. अमृतसर में 12वीं के स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, पुलिस को एक्सीडेंट बताया था अमृतसर के महिसमपुरा रोड पर युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को शुरुआत में सूचना मिली थी कि सड़क पर एक एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, तो पता चला कि युवक के शरीर पर गोली लगी है। मृतक की पहचान अमरजोत सिंह के रूप में हुई है, जो सुखराज सिंह का इकलौता बेटा था और 12वीं कक्षा में पढ़ता था। थाना मेहता पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लोगों से भी अपील की गई है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को तुरंत भेजें। (पढ़ें पूरी खबर) 8. मोगा में टिप्पर से टकराकर बाइक सवार जिंदा जला मोगा शहर के पास बाइक और टिप्पर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सीधे टिप्पर के नीचे जा घुसा। टक्कर के तुरंत बाद बाइक और टिप्पर में आग लग गई। आग की लपटों में घिरने से युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मोगा-कोटकपूरा रोड पर राधा स्वामी डेरे के पास हुआ। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समाज सेवा सोसाइटी की मदद से झुलसे युवक को सिविल अस्पताल मोगा ले जाया गया। हादसे के बाद टिप्पर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, खासकर रात के समय। नशे की हालत में ड्राइविंग से बचने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। (पढ़ें पूरी खबर) विदेश से… 9. कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे के पास फायरिंग कनाडा के सरे शहर में बॉलीवुड कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे के पास चौथी बार फायरिंग की गई। यह फायरिंग उनके कैफे के पास स्थित रेस्टोरेंट पर की गई। लॉरेंस गैंग के एक कथित सदस्य ने सोशल मीडिया के जरिए कपिल शर्मा को धमकाया भी है। ‘टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू’ नाम के व्यक्ति ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘चाय सुट्टा बार कैफे पर गोली चली है। यह कैप्स कैफे के पड़ोस में है। हमारा इसको और कपिल शर्मा को मैसेज है कि लाइन पर आ जाओ। चाय सुट्टा बार की जगह पर तेरा कैप्स कैफे और मुंबई वाला घर होगा। अबकी बार हम किसी की सिफारिश पर नहीं रुकेंगे। यह घटना 120 स्ट्रीट क्षेत्र में हुई। उधर, मामले की जांच कारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि अभी कपिल शर्मा की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके.. 10. आंख में धुआं लगते ही बाइक आग में गिरी, दंपति और दो बच्चे झुलसे फाजिल्का के गांव घुरका में गेहूं की नाड़ में लगी आग से निकला धुंआ बाइक सवार की आंखों में चला गया। जिससे बाइक बेकाबू हो गई और बाइक सड़क से नीच उतर कर खेत में चली गई और आग में गिर गए। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए हैं। आग में गिरने के कारण न केवल परिवार के चारों सदस्य झुलस गए, बल्कि गंभीर चोटें भी आईं। बाइक चला रहे वीर सिंह का कूल्हा भी टूट गया। जबकि उनकी पत्नी की टांग टूट गई और शरीर झुलस गया। दोनों बच्चे भी आग की चपेट में आने से झुलस गए हैं। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति में इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के साथ ही इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट सैटेलाइट ‘दृष्टि’ लॉन्च:ऑप्टिकल और रडार दोनों से फोटो ले सकता है, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला उपग्रह

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बजट एयरलाइन स्पिरिट महंगे फ्यूल और कर्ज के कारण बंद:CEO बोले- हमारे पास पैसे नहीं बचे थे, 34 साल पहले शुरू हुई थी एयरलाइन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टॉप-10-कंपनियों में से 4 की वैल्यू ₹2.20 लाख करोड़ बढ़ी:रिलायंस टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹1.39 लाख करोड़ बढ़ी; एयरटेल का मार्केट कैप भी बढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बलूचों के हमलों से US-Pak माइनिंग प्रोजेक्ट संकट में:कीमत ₹64000 करोड़; 4 महीने पहले 500 लड़ाकों ने 58 लोगों की हत्या की थी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान में 11% तक जा सकती है महंगाई दर:डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया 298 तक पहुंच सकता है; वजह- कच्चे तेल का महंगा होना

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान के शांति प्रस्ताव पर ट्रम्प को भरोसा नहीं:बोले- ईरान ने मानवता के खिलाफ उसके अपराध की कीमत अभी चुकाई नहीं है

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });