पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में बेअदबी के आरोपी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। नकाबपोश हमलावर आधी रात को घर में घुसे। जिसके बाद उन्होंने मृतक का सिर धड़ से अलग कर दिया। वहीं एक हाथ भी काट दिया। इस दौरान व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बेटी और पत्नी की आंख खुल गई। बेटी ने कहा कि डैडी ‘मैनूं बचा लो, मैनूं मारता-मैनूं मारता’ चिल्ला रहे थे। जब हम डंडा लेकर बचाने गए तो हमलावरों ने हम पर अटैक कर दिया। हमने कमरे के दरवाजे को कुंडी लगाकर जान बचाई। फिर पड़ोसियों को फोन कर बुलाया। उनके आने का पता चलते ही हमलावर दीवार फांदकर भाग निकले। कत्ल की वजह से घर के अंदर चारों तरफ खून ही खून फैला हुआ था। इसके बाद पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या की वजह के बारे में पता चल रही है। मरने वाले का नाम मेवा सिंह है। वह मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में 6 साल पुराने बेअदबी केस का आरोपी था। वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। पिता के कत्ल की चश्मदीद बेटी ने क्या कहा… जमानत पर जेल से बाहर आया था जानकारी के अनुसार, मेवा सिंह के खिलाफ अक्टूबर 2020 में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने का आरोप लगा था। इसके बाद उसके खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ थाने केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद उसका केस कोर्ट पहुंचा, जहां अभी उसका केस चला रहा था। वह अभी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था। जबकि मामले की सुनवाई अभी चल रही थी और गवाहों के चलते उसे अंतिम राहत नहीं मिली थी। मिल में काम करता था मेवा सिंह मेवा सिंह पहले गांव में ही कपड़ों की सिलाई का काम करता था। हालांकि अब उसने सिलाई का काम बंद कर दिया था और एक मिल में काम करने लगा था और गांव में घर पर रह रहा था। यहीं पर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। ************ ये खबर भी पढ़ें: बठिंडा में भरभराकर गिरी छत, मां-बेटे की मौत: मलबे में दबने से 2 बेटियों की हालत गंभीर; जर्जर मकान बारिश से कमजोर हुआ बठिंडा के तलवंडी साबो में एक घर की छत गिरने से मां और बेटे की मौत हो गई। परिवार की दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जर्जर मकान बारिश से कमजोर हो गया था। (पढ़ें पूरी खबर)
पंजाब में बेअदबी आरोपी की गला काटकर हत्या:सिर धड़ से अलग किया, हाथ काटा; बेटी बोली- डैडी ‘मैनूं बचा लो, मैनूं मारता’ चिल्ला रहे थे
By worldprime
On: जुलाई 14, 2026 10:38 पूर्वाह्न
---Advertisement---