क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

पंजाब BJP के प्रभारी रहे बलबीर पुंज का निधन:दिल्ली में ली आखिरी सांस; राज्यसभा के रह चुके सांसद; गुरदासपुर में हुआ था जन्म

On: अप्रैल 19, 2026 10:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

सीनियर भाजपा नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और पत्रकार बलबीर पुंज का देहांत हो गया है। उन्होंने शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 76 वर्ष के थे। बलबीर पुंज नोएडा के सेक्टर-17 में रहते थे। उनकी एक बेटी विदेश में रहती है, जबकि दूसरी दिल्ली में रहती है। हालांकि वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे। अक्सर पंजाब आते रहते थे। उनकी रचनाएं कई मैगजीन व न्यूज पेपर में प्रकाशित होती थीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शोक जताया है। पंजाब भाजपा प्रभारी भी रहे बलबीर पुंज का जन्म 2 अक्टूबर 1949 को पंजाब के गुरदासपुर जिले के लालोवाल में हुआ था। लेकिन उन्होंने कभी पंजाब से चुनाव नहीं लड़ा। पुंज ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। वर्ष 1971 में उन्होंने द मदरलैंड अखबार से काम शुरू किया और 1974 में फाइनेंशियल एक्सप्रेस से जुड़ गए। वह कई पदों पर रहे। इसके बाद 1990 के दशक के अंत में वे सक्रिय राजनीति में आए और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए। पार्टी में उन्होंने बौद्धिक प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में करीब 10 वर्षों तक काम किया। साथ ही वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव, कई राज्यों पंजाब, गुजरात, केरल और हिमाचल प्रदेशके प्रभारी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे। वर्ष 2013 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, उन्होंने पंजाब में कभी चुनाव नहीं लड़ा। अयोध्या से संवाद’ पुस्तक भी लिखी ‘अयोध्या से संवाद’ उनकी सबसे चर्चित किताबों में से एक है। इस पुस्तक में उन्होंने अयोध्या विवाद के इतिहास को सरल तरीके से समझाया है। साथ ही उन्होंने यह बताया है कि भारत को अपनी सोच और नजरिए को औपनिवेशिक प्रभाव (विदेशी शासन की मानसिकता) से बाहर निकालकर अपनी असली पहचान को समझने की जरूरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सोमवार को तेजी के साथ खुल सकता है बाजार:गिफ्ट निफ्टी 250 अंक चढ़ा; ईरान-अमेरिका तनाव तनाव समेत 5 फैक्टर तर करेंगे चाल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 140 किमी दूर समुद्र में गिरीं; इस महीने चौथा मिसाइल परीक्षण

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अजीत अगरकर को मिला इनाम: बीसीसीआई ने एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू किया; 2027 तक बने रहेंगे मुख्य चयनकर्ता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

15,836 प्राचीन अवशेषों से समझाया मानव विकास की यात्राः 10 हजार साल से विकास नहीं रुका, हमारे डीएनए में आज भी जारी है ‘लाइव कोडिंग’

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी राहत; मथीशा पथिराना टीम से जुड़े, जीत की तलाश में बनेंगे नई उम्मीद?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL 2026: क्यों रन नहीं बना पा रहे ऋतुराज गायकवाड़? CSK के पूर्व क्रिकेटर अश्विन की नजर में यह है वजह, जानें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });