क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

परफ्यूम की बोतल के कारण भड़की आग, 4 जिंदा जले:अवैध कबाड़ गोदाम में धमाके, एक किलोमीटर तक दिखाई दीं लपटें, 2 लोग लापता

On: अप्रैल 25, 2026 5:41 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें दो मासूम भी हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलसी है। दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। सभी मृतक झारखंड के हैं। शवों की शिनाख्त डीएनए टेस्ट से होगी। दावा किया जा रहा है कि हादसा परफ्यूम की बोतल से निकले केमिकल में आग लगने से हुआ। गोदाम में रखे केमिकल ड्रमों में भी ब्लास्ट हुए। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। कबाड़ भरने आए ड्राइवर ने जलाई थी बीड़ी पुलिस के अनुसार गोदाम कृषि भूमि पर बना हुआ है। जिसे कबाड़ का काम करने वाले करण सिंह पुत्र मामन सिंह कोलीला ने किराये पर ले रखा था। शुक्रवार शाम को मजदूर कबाड़ में मिली कुछ परफ्यूम की बोतलें तोड़ रहे थे। इसमें से स्पिरिट जैसा ज्वलनशील केमिकल निकल रहा था। इसी दौरान वहां कबाड़ लोड करने आए एक पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने बीड़ी जलाकर जलती तीली फेंक दी। जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली। सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़े PHOTOS… मजदूरों पर टीनशेड के पिलर पिघल कर गिर गए हादसे के वक्त करीब 7 महिला, पुरुष और उनके बच्चे मौजूद थे। कबाड़ में आग फैलते ही सब इधर-उधर भागने लगे। इनमें दो नाबालिग और एक महिला गोदाम के पिछले हिस्से में छुप गए। उस हिस्से में कबाड़ नहीं था। उन्होंने सोचा यहां लपटें नहीं पहुंचेंगी, लेकिन भीषण आग से टीनशेड के पिलर पिघलकर उन पर गिर गए। नीचे प्लास्टिक वेस्ट धधकने लगा। इस कारण वो वहीं फंस गए। धमाकों से दहला पूरा इलाका गोदाम में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में तेज धमाके होने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाकों की आवाज से आसपास दहशत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रुक-रुककर करीब 5 धमाके गोदाम के अंदर हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी अवैध गोदाम को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन गोदाम बंद नहीं कराया गया। 50 किलोमीटर दूर जिंदा जले थे 7 लोग नीमराना से 50 किलोमीटर दूर भिवाड़ी में 16 फरवरी 2026 को ऐसा ही एक हादसा हआ था। यहां एक अवैध फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोग मौके पर ही जिंदा जल गए थे। कपड़ा बनाने के लिए रजिस्टर्ड फैक्ट्री में अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे। पूरी खबर पढ़िए… …. ये खबर भी पढ़िए… बोलेरो-डंपर की भिड़ंत में 4 जिंदा जले: शादी-समारोह में जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में 5 गंभीर घायल चूरू में डंपर और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए। एक्सीडेंट गुरुवार रात करीब 10 बजे थिरपाली गांव के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

RCB vs GT: जीत के बाद कोहली ने पडिक्कल की जमकर तारीफ की; कप्तान रजत पाटीदार ने इन्हें दिया कामयाबी का श्रेय

red and white modern breaking news youtube thumbnail

RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया:मिथॉस AI से बैंकिंग सिस्टम पर साइबर हमले का खतरा, चांदी ₹3,229 महंगी हुई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IPL 2026: गुजरात को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची आरसीबी, ऑरेंज और पर्पल कैप किसकी पास? जानें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कार्लोस अल्काराज इस साल फ्रेंच ओपन नहीं खेलेंगे:कलाई की चोट के कारण हटे; रोम मास्टर्स से भी बाहर, डिफेंडिंग चैंपियन की गैर-मौजूदगी में होगा टूर्नामेंट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कार्लोस अल्काराज इस साल फ्रेंच ओपन नहीं खेलेंगे:कलाई की चोट के कारण हटे; रोम मास्टर्स से भी बाहर, डिफेंडिंग चैंपियन की गैर-मौजूदगी में होगा टूर्नामेंट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान में बातचीत संभव:ईरानी विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचे, ट्रम्प ने अपने दामाद और विशेष दूत को भेजा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });