इस साल आईओएस 27 के साथ एपल नए एआई फीचर्स ला सकता है। नई सिरी सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगी, बल्कि फोन के कई काम खुद संभाल सकेगी। उदाहरण के तौर पर रिमाइंडर्स लगाना, मैसेजेस तैयार करना या एप्स के बीच काम करना आसान हो सकता है। वहीं गूगल भी एंड्रॉइड में जेमिनी को जोड़ने की तैयारी में है। इसका उद्देश्य है कि एआई छोटे काम खुद करने लगे। जानते हैं कौन से बदलाव आएंगे। एपल लॉन्च करेगा नई सिरी… जीमेल में आ रहा एआई इनबॉक्स गूगल – अब ब्लिंकिट जैसे एप्स जेमिनी से जुड़ेंगे 1. ब्लिंकिट जैसे एप्स भी एआई से जुड़ेंगे – जेमिनी अब ब्लिंकिट, जेप्टो और उबर जैसे एप्स के साथ सीधे काम कर सकेगा। यह इन सभी एप्स पर तुलना करके आपके लिए सबसे सही विकल्प चुनने में मदद करेगा। 2. नया एजेंट ‘जेमिनी स्पार्क’लॉन्च होगा यह गूगल का नया ‘पर्सनल एआई एजेंट’ होगा। ऑनलाइन टास्क पूरे कर सकेगा। रिमाइंडर्स व बुकिंग्स भी संभाल लेगा। 3. जीमेल एआई इनबॉक्स – यह ईमेल्स का सार खुद तैयार करेगा। यूजर बिना पूरा मेल पढ़े ही जरूरी जानकारी समझ सकेंगे और सीधे उसी जगह से जवाब दे पाएंगे। यह अब बड़े स्तर पर जारी किया जा सकता है। 4. जीमेल लाइव – नया वॉइस-बेस्ड फीचर होगा। इसमें जेमिनी से बोलकर ईमेल मैनेज कर सकेंगे। जैसे, किसी मेल के बारे में पूछना, जवाब लिखना आवाज से होगा। एपल- नई सिरी से ज्यादा स्मार्ट होगा आईफोन 1. लिख?
फोन में अब गूगल-एपल ला रहे 8 बदलाव:एपल ‘आईओएस-27’ से देगा अपडेट्स, गूगल जेमिनी व जीमेल में भी नए फीचर्स
By worldprime
On: मई 23, 2026 2:58 अपराह्न
---Advertisement---