क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा को लेकर ममता का धरना:पुलिस से परमिशन नहीं मिली; आखिरी वक्त पर वेन्यू बदला, बस स्टॉप पर बैठे TMC नेता

On: जून 2, 2026 3:36 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता के बीचों-बीच अपना दिन भर का धरना शुरू कर दिया। यह धरना हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमलों के विरोध में हो रहा है। ममता के साथ कल्याण बनर्जी, डोला सेन और कुणाल घोष भी हैं। हालांकि कोलकाता पुलिस से परमिशन न मिलने के कारण आखिरी वक्त में वेन्यू बदल दिया गया। पहले ममता कोलकाता के रानी राशमोनी एवेन्यू पर जाने वाली थीं, लेकिन बाद में धर्मतला के एक बस स्टॉप पर ही सभी TMC नेता पहुंचे। प्रदर्शन शुरू करने से पहले बनर्जी ने रेड रोड पर डॉ. BR अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें भारत के संविधान पर आधारित एक किताब हाथ में लिए हुए भी देखा गया। बनर्जी ने एक मेगाफोन से भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मंच बनाने या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी। इससे पहले ममता ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्हें कोलकाता में विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया, तो पार्टी अपना आंदोलन नई दिल्ली ले जाएगी। धरना स्थल से दिए गए ममता के बयान ममता के धरने से जुड़ी तस्वीरें… कल्याण बनर्जी बोले- अपनी जिम्मेदारियां याद रखें प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए TMC नेता कल्याण बनर्जी ने कहा कि आने वाले दिनों में वे और भी बड़े विरोध प्रदर्शन आयोजित करेंगे। कल्याण बोले- मैं कोलकाता पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधिकारियों से कहना चाहूंगा कि आपकी सैलरी संविधान के तहत सरकारी खजाने से दी जाती है। यह सुवेंदु अधिकारी नहीं हैं जो आपकी सैलरी देने के लिए शांतिनिकेतन से पैसे लाते हैं। इसलिए, अपने कर्तव्यों का पालन कानून और संविधान के अनुसार करें। समय बदलता है, और अपनी जिम्मेदारियों को निभाते समय हर किसी को यह बात याद रखनी चाहिए। ममता का दावा- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव, पुलिस उन्हें डरा-धमका रही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });