क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

बकरीद आज, दिल्ली-यूपी में मस्जिदों पर ड्रोन से निगरानी:बंगाल में फ्लैग मार्च; उत्तराखंड में नमाजियों की मांग- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें

On: मई 28, 2026 11:47 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

इस्लाम के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण त्योहार बकरीद का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाहों में नमाज पढ़ने पहुंचे हैं। पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया है। यूपी, बंगाल दिल्ली में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स फ्लैग मार्च कर रही है। मस्जिदों और ईदगाहों पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। बकरीद से जुड़ी तस्वीरें… बकरीद के साथ ही हज यात्रा का समापन ईद-उल-अजहा या बकरीद, जो इस साल 28 मई को मनाई जा रही है, एक इस्लामी त्योहार है जिसे ‘बलिदान का त्योहार’ भी कहा जाता है। यह इस्लामी हिजरी कैलेंडर के 12वें महीने, धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है। यह मक्का में होने वाली सालाना हज यात्रा के समापन का प्रतीक है। बकरीद की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि यह चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 11 दिन छोटा होता है। इसका नतीजा यह होता है कि पश्चिमी कैलेंडर में ईद हर साल थोड़ा पहले आ जाती है। बकरीद से जुड़े अपडेट्स… राज्यों में बकरीद से जुड़ी खबरें… उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में नमाज के दौरान बहस, CO ने हाथ जोड़े: सपा नेताओं से बोले- यहां से चले जाइए; ताजमहल में 5 हजार लोगों ने नमाज पढ़ी यूपी में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। आगरा के ताजमहल परिसर में 5 हजार लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। संभल-वाराणसी में ईदगाह और मस्जिदों के बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। कानपुर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। बुलंदशहर में ईदगाह मस्जिद में भीड़ अधिक होने पर कुछ लोग बाहर नमाज पढ़ने की कोशिश करने लगे। सीओ ने उन्हें रोका तो नमाजी नाराज हो गए। उन्होंने सपा नेता और पूर्व विधायक होशियार सिंह और जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोरा से शिकायत की। इसके बाद नेताओं और सीओ विकास चौहान के बीच तीखी बहस हुई। हंगामा बढ़ता देख सीओ ने नेताओं के सामने हाथ जोड़ लिए। कहा- आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं। यहां से चले जाइए। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, नैनीताल में कम करवाई गई लाउडस्पीकर की आवाज, हरिद्वार में RAF के फ्लैग मार्च के बाद पढ़ी गई नमाज देहरादून से लेकर हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ तक ईदगाहों और मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के नमाजियों ने विशेष नमाज अदा की। देहरादून में कुछ नमाजियों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर पोस्टर भी प्रदर्शित किए। हरिद्वार में RAF के फ्लैग मार्च के बाद शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हुई। पढ़ें पूरी खबर… मध्यप्रदेश: भोपाल में ताज-उल-मसाजिद समेत शहरभर की मस्जिदों में नमाज, बकरीद पर कुर्बानी का वीडियो शेयर न करने की अपील बकरीद के मौके पर मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने कुर्बानी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि कुर्बानी स्थल को चारों ओर से दीवार/टीन शेड से ढंककर रखा जाए। कुर्बानी के फोटो या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचने की अपील भी की गई है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: खुले में कुर्बानी-DJ पर रोक, पंजाब-ओडिशा से 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, मैदानों और खुले इलाकों में कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल अधिकृत स्लॉटर हाउस या निजी परिसरों के अंदर ही की जा सकेगी। निर्देशों के अनुसार, खुले स्थानों पर कुर्बानी, डीजे बजाने और धार्मिक आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि, पिछले साल से ही नमाज शिफ्ट में अदा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु में 19 जगहों पर NIA की छापेमारी:मलप्पुरम में अवैध विस्फोटक बरामदगी मामले में एक्शन, सप्लाई नेटवर्क और कनेक्शन खंगाले

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पाइसजेट को ₹125 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला:कई महीनों से रिटर्न फाइल नहीं किया, कंपनी का GST-रजिस्ट्रेशन हो सकता है रद्द

red and white modern breaking news youtube thumbnail

स्पाइसजेट को ₹125 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला:कई महीनों से रिटर्न फाइल नहीं किया, कंपनी का GST-रजिस्ट्रेशन हो सकता है रद्द

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CHHATTISGARH BREAKING | आत्मानंद स्कूल भर्ती पर अचानक रोक!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: अवैध शराब मामले में गोबरा नवापारा TI सस्पेंड, SP का बड़ा एक्शन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार:हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद; धार्मिक स्थलों, सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश नाकाम

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });