ममता बनर्जी ने राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पक्षकार बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक याचिका 28 जनवरी को दाखिल की गई थी। इस बीच, ममता रविवार को दिल्ली पहुंचीं हैं, वे सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर एसआईआर प्रक्रिया पर आपत्तियां रखेंगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू कश्मीर और अंडमान-निकोबार में भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवरा सुबह 353 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप सुबह 5.35 बजे आया और इसका केंद्र पट्टन इलाका था। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। वहीं, निकोबार द्वीप समूह में भी 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। सोमवार को सुबह लगभग 3.30 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में झटके महसूस हुए। इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का उद्घाटन किया। यह उद्यान आम लोगों के लिए 3 फरवरी से 31 मार्च तक खुला रहेगा। सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक एंट्री होगी, जबकि अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे तक मिलेगा। 4 मार्च को होली के दिन उद्यान बंद रहेगा। प्रवेश पूरी तरह फ्री होगा, जिसके लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है। एंट्री और एग्जिट गेट नंबर 35 से होगी। महाराष्ट्र में सड़क हादसे में शिवसेना नेता की मौत महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार शाम को एक कार की टक्कर से 50 साल के शिवसेना नेता की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा अहमदनगर-अहिल्यानगर नेशनल हाईवे पर कैज तहसील के डाकेफल के पास हुआ। मृतक चंद्रकांत शाहजी इंगले, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कैज तहसील उपाध्यक्ष थे। वह एक धार्मिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। तभी उनकी दोपहिया गाड़ी से एक कार टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।
भास्कर अपडेट्स:बंगाल में SIR के खिलाफ ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई; आज चुनाव आयुक्त से भी मिलेंगी
By worldprime
On: फ़रवरी 2, 2026 12:17 पूर्वाह्न
---Advertisement---





