क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 3 उग्रवादियों को अरेस्ट किया, हथियार और विस्फोटक बरामद

On: मई 21, 2026 1:51 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि ये गिरफ्तारियां इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों से की गईं। बयान के अनुसार, बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के लामदेंग इलाके से यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (P) के दो कैडरों को हथियार और गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया। इसके एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व जिले के मंत्रीपुखरी इलाके से एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती में शामिल था। आज की अन्य बड़ी खबरें… देश के 24 राज्यों से 21 करोड़ की ई-सिगरेट जब्त राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के बंदरगाहों और एयरपोर्ट्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 24 लाख ई-सिगरेट और वेप्स जब्त किए हैं। जब्त किए हुए सामान की कीमत मार्केट में 3.353 करोड़ रुपए से ज़्यादा है। ये सभी ई-सिगरेट चीन से मंगाई गई थी और इन्हें फर्नीचर और मेटल चेन पार्ट्स जैसे सामान बताकर कस्टम से छिपाया गया था। भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह से बैन हैं। राजीव गांधी की 23.35वीं पुण्यतिथि; दिल्ली में कांग्रेस राहुल गांधी सहित नेताओं ने श्रद्धांजलि दी दिल्ली में गुरुवार को राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को वीर भूमि में उनकी 24वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। वे 26 में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने। 1991 में चुनाव प्रचार के दौरान, एलटीटीई (उग्रवादी संगठन) के एक आत्मघाती हमलावर ने उनकी हत्या कर दी थी। दिल्ली के रोहिणी में दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या; एक आरोपी हिरासत में रोहिणी में बुधवार शाम पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच झड़प में दो नाबालिगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक अन्य नाबालिग घायल है। पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुल्तानपुरी के तीन नाबालिग सेक्टर-20 रोहिणी पहुंचे थे। उन्हें शक था कि इलाके का एक लड़का उनके साथी के हत्या आरोपियों को शरण दे रहा है। उस लड़के को नहीं मिलने पर उनका एक परिवार से विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों ने एक महिला और उसके बेटे से मारपीट की। इसके बाद स्थानीय लोग उनके पीछे दौड़े। इसी दौरान गिरे चाकू से 14 साल के एक लड़के ने दो नाबालिगों पर हमला कर दिया। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। उधमपुर में हार्डवेयर दुकान में आग लगी, 8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां और सेना की टीम मौके पर पहुंची जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के चबूतरा बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए 8 से ज्यादा फायर टेंडर लगाए गए हैं। भारतीय सेना की विशेष अग्निशमन टीमें भी अभियान में शामिल हैं। संयुक्त टीमों ने आग को पड़ोसी इमारतों तक फैलने से रोका। इबोला पर केंद्र की समीक्षा बैठक, भारत में अब तक कोई केस नहीं; अफ्रीका में 132 मौतें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ इबोला को लेकर समीक्षा बैठक की। केंद्र ने कहा कि भारत में अब तक इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी और तैयारियां बढ़ा दी गई हैं। राज्यों को एयरपोर्ट स्क्रीनिंग, क्वारंटीन, मरीजों के इलाज, रेफरल सिस्टम और लैब टेस्टिंग से जुड़े SOP पहले ही भेजे जा चुके हैं। केंद्र ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। WHO के मुताबिक, कांगो और युगांडा में 43 मई तक इबोला के 528 संदिग्ध मामले और 132 मौतें दर्ज की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट बोला- आईसीयू के लिए न्यूनतम मानक तय हों; राज्यों से 2 महीने में कमियों की रिपोर्ट मांगी सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में आईसीयू और क्रिटिकल केयर सेवाओं के लिए न्यूनतम मानक तय करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था खस्ताहाल है और गुणवत्तापूर्ण इलाज के मुताबिक विकसित नहीं हो पाई है। जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और आर महादेवन की बेंच ने आईसीयू के लिए तीन-स्तरीय मॉडल को मंजूरी देते हुए केंद्र और राज्यों को क्रिटिकल केयर सिस्टम मजबूत करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार में पर्याप्त क्रिटिकल केयर सुविधाएं भी शामिल हैं। राज्यों को 2 महीने में आईसीयू सुविधाओं की कमियों का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। कोर्ट ने आईसीयू बेड का सार्वजनिक डिस्प्ले, GPS ट्रैकिंग सिस्टम, टेली-आईसीयू नेटवर्क और वेंटिलेटर वाली एम्बुलेंस बढ़ाने जैसे निर्देश भी दिए हैं। अगली सुनवाई 13 अगस्त को होगी। केरलम में दूध ₹4 रुपए प्रति लीटर महंगा, 1 जून से नई दरें लागू केरलम को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (मिल्मा) ने राज्य में दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। नई दरें 1 जून से लागू होंगी। यह फैसला बुधवार को मिल्मा के निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ी कीमत में से ₹3.35 प्रति लीटर सीधे डेयरी किसानों को दिए जाएंगे, ताकि बढ़ती उत्पादन लागत के बीच उनकी आय को सहारा मिल सके। मिल्मा ने पहले 4 से 6 रुपए प्रति लीटर तक कीमत बढ़ाने की मांग की थी। फेडरेशन के मुताबिक, सूखे की स्थिति, उत्पादन लागत में बढ़ोतरी और पड़ोसी राज्यों से खरीदे जा रहे दूध की ऊंची कीमतों की वजह से क्षेत्रीय यूनियनों को नुकसान हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });