महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की छत गिर गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक सभा मंडप के मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। शनिवार होने के कारण मंदिर में कीर्तन और महाप्रसाद लेने के लिए भीड़ थी। पुलिस और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल बचाव अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की तस्वीरें… सभा मंडप बनाने का काम चल रहा था रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। मलबा, रॉड समेत पत्थर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। के समय दर्शन के लिए आए लोग मलबे के नीचे दब गए। रेस्क्यू के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीमों ने करीब 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। यह खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी:6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंका; शनिवार के कारण भीड़ ज्यादा थी
By worldprime
On: जून 20, 2026 4:27 अपराह्न
---Advertisement---