क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राजस्थान में तापमान 36°C, MP में भी 30°C से ज्यादा:हरियाणा में अप्रैल जैसी गर्मी, उत्तराखंड में तापमान -24°C; सिक्किम में 2700 टूरिस्ट का रेस्क्यू

On: फ़रवरी 26, 2026 5:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
राजस्थान में तापमान 36°c, mp में भी 30°c से ज्यादा:हरियाणा में अप्रैल जैसी गर्मी, उत्तराखंड में तापमान 24°c; सिक्किम में 2700 टूरिस्ट का रेस्क्यू
---Advertisement---

राजस्थान में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। यहां दिन का तापमान तापमान 36°C से ज्यादा रहा। यह लगातार दूसरे दिन था। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 36.3°C तापमान रहा। बाकी राज्यों में भी 30°C से ज्यादा रहा है। मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ी है। बुधवार को राज्य के 28 जिलों में दिन का तापमान 30°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके बाद बारिश की संभावना है। इधर उत्तराखंड और सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई। सिक्किम में 2,736 टूरिस्टों को ले जा रही कुल 541 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम पुलिस, GREF/BRO, ड्राइवर एसोसिएशन की मदद से सभी गाड़ियों और टूरिस्ट्स को सुरक्षित निकाला गया। अगले 2 दिन मौसम का हाल- 27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य के 28 जिलों में दिन का तापमान 30°C से ज्यादा, 2 मार्च से नए सिस्टम के कारण दोबारा बदलेगा मौसम मध्य प्रदेश के 28 जिलों में दिन का तापमान 30°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 2 मार्च से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसके कारण कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राज्य में फरवरी महीने में 4 बार बारिश-ओलावृष्टि हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: लगातार दूसरे दिन राज्य में दिन का तापमान 36°C से ज्यादा, बाड़मेर में सबसे ज्यादा 36.3°C राजस्थान में दिन का तापमान अब तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य में लगातार दूसरे दिन दिन का तापमान 36°C से ज्यादा रहा। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 36.3°C रहा। बाकी राज्यों में भी 30°C से ज्यादा रहा है। वहीं, मिनिमम टेम्परेचर भी 16°C से ज्यादा रहा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 3 जिलों में कल से बर्फबारी के आसार, 6 शहरों का तापमान -10°C से नीचे उत्तराखंड के 3 जिलों में कल से दो दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल है। अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3°C और अधिकतम तापमान में 1-2°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: फरवरी महीने में अप्रैल जैसी गर्मी, 5 शहरों में 30°C से ज्यादा तापमान हरियाणा में फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में ही गर्मी का असर दिखने लगा है। फरवरी अंत में अप्रैल जैसी गर्मी दोपहर में महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 5 शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से ज्यादा रहा। भिवानी में सबसे ज्यादा 31.0°C, नूंह में 30.9°C, महेंद्रगढ़ में 30.3°C, गुरुग्राम में 30.2°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Murder: रायपुर में गर्लफ्रेंड का मर्डर ? लाइव विडियो आया सामने !

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जोकोविच बोले- कोहली के कारण क्रिकेट फॉलो करता हूं: जल्द भारत आऊंगा, सर्बियाई टेनिस स्टार ने लॉरियस अवॉर्ड शो में हिस्सा लिया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Rice Mill Fire: कांकेर में राइस मिल के गोदाम में भीषण आग, धान और बारदाना जलकर खाक

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कांग्रेस ने पीएम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस का दिया:लोकसभा स्पीकर को लिखा लेटर; कहा- सांसदों के वोट पर टिप्पणी नियमों के खिलाफ

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जापान दूसरे देशों को घातक हथियार बेचेगा:50 साल बाद नीति में बदलाव किया, ऑस्ट्रेलिया के साथ 7 अरब डॉलर का समझौता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ईरान-जंग की वजह से भारत में उर्वरक उत्पादन 25% घटा:जानें- प्रोडक्शन घटने के क्या कारण हैं और इसका देश पर क्या असर होगा?

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });