CG Rice Mill Fire: कांकेर जिले के कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में बड़ी मात्रा में धान और बारदाना जलकर खाक हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। (कांकेर राइस मिल आग). सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। राइस मिल के मालिक मोहम्मद आवेश भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखे धान के बोरों में तेजी से आग फैल गई, जिससे नुकसान काफी अधिक हुआ है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा है। (Kulgaon Rice Mill Aag). मिल मालिक मोहम्मद आवेश ने प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया है। उन्होंने कहा कि चावल, धान और खाली बोरे सभी जल गए हैं, हालांकि कुल नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है। (Kanker Rice Mill Fire)
CG Rice Mill Fire: कांकेर में राइस मिल के गोदाम में भीषण आग, धान और बारदाना जलकर खाक
By worldprime
On: अप्रैल 21, 2026 5:29 अपराह्न
---Advertisement---