क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रायबरेली में राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान आने वाला है:बहुत कठिन समय आ रहा है, एक्शन लेने के बजाए मोदीजी विदेश चले गए

On: मई 19, 2026 7:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 2 दिन के यूपी दौरे पर हैं। मंगलवार को रायबरेली में राहुल ने कहा- अब आर्थिक तूफान आने वाला है। पीएम मोदी ने अडाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूटकर गिरेगा। इसका नुकसान आम जनता को होगा। यूपी की जनता को शॉक लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन की बजाए पीएम कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर मत जाइए, जबकि खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं। राहुल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- हम आपके साथ खड़े हैं। जहां भी आप जाएंगे, मुझे बुला लीजिए, मैं आपके साथ रहूंगा। आपने मेरा समर्थन किया, आपने बारात घर की मांग की थी, हमने आपको बारात घर भी दे दिया। अगली बार जब यहां शादी होगी तो मुझे जरूर बुलाइएगा, मैं जरूर आऊंगा। हमारा रिश्ता प्यार का है, दिल का रिश्ता है, परिवार जैसा रिश्ता है। जनता मेरे लिए माता-पिता, दादी, बहन और भाई जैसी है। राहुल मंगलवार सुबह 11.30 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने उनका स्वागत किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक बैनर-पोस्टर लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए। लखनऊ से राहुल कार से रायबरेली रवाना हुए। रास्ते में काफिला रुकवाकर चुरुवा मंदिर में हनुमानजी के दर्शन किए। पुजारी ने उन्हें माला पहनाई और प्रसाद दिया। फिर बछरावां में सांसद निधि से बने मैरिज हॉल का उद्घाटन किया। गांव के लोगों से बात की। 3 तस्वीरें- महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया, 20 मई को अमेठी जाएंगे राहुल गांधी ने खीरो गांव में छोटी जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह लालगंज में महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। फिलहाल वह रायबरेली गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। 20 मई को वह जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मिलेंगे। स्वतंत्रता सेनानी वीरा पासी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद अमेठी रवाना हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी 6 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका 7वां दौरा है। इससे पहले, 19 जनवरी 2026 को रायबरेली आए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल 2027 में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। राहुल गांधी के रायबरेली-अमेठी दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

EPFO-3.0 से अब UPI-ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा:75% तक रकम निकालने की सुविधा मिलेगी; आधार OTP से वेरिफिकेशन होगा; खास ATM कार्ड मिलेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Dhamtari Suicide: पत्नी की मौत के सदमे में पति ने जहर खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

RAIPUR NEWS :पीएम अवास कचना में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बच्चों पर मंडरा रहा है खतरा ?

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कौन हैं जय मूंदड़ा? : राजस्थान में हुआ जन्म, आयरलैंड के लिए डेब्यू मैच में चमके; पहली ही गेंद पर लिया विकेट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सोनिया बोलीं- गाजा में बच्चों को खत्म करने की कोशिश:भारत अकेला जिसने चुप्पी साधी; दुनिया इजराइल से दूर जा रही, भारत पास

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उबर इंडिया के CEO प्रभजीत सिंह ने इस्तीफा दिया:सितंबर में ओपनएआई जॉइन करेंगे, कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });