जगदलपुर : नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर को नेशनल मैप में स्थान दिलाने की पहल ज़ोर-शोर से शुरू हो गई है | ऐसा नहीं है,कि बस्तर देश-विदेश में ना जाना पहचाना जाता हो| उसकी ख्याति दूर-दूर तक है,लेकिन नक्सलवाद का दंश भी उसके नाम के साथ जुड़ जाता था | यह पहली बार है,कि “आमचो बस्तर” को नई पहचान देने की कवायत भी अब मूर्त रूप लेने लगी है | आमतौर पर बस्तर में चुनाव प्रचार के दौरान ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता आम सभा के दौरान नज़र आते थे | लेकिन अब देश को दिशा देने वाले स्थानों में बस्तर को उपयुक्त मान कर ये नेता अपनी बैठके कर रहे है| देश में पहली बार नक्सलमुक्त बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की गई है| इस बैठक के चलते बस्तर और जगदलपुर के नाम ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में जगदलपुर में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए है। इन राज्यों में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल है | यह पहला मौका है जब राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक साथ तीन मुख्यमंत्रियों की अगुवानी करने का मौका मिला है | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे है | मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में सम्म?
राष्ट्रीय परिदृश्य में छाया जगदलपुर,चार राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ अमित शाह की मैराथन बैठक,देखें तस्वीरें …
By worldprime
On: मई 19, 2026 2:01 अपराह्न
---Advertisement---