क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रिफाइनरी में आग, ‘साइबर अटैक’ की आशंका:ऑटोमेटिक कंट्रोल यूनिट्स हाईजैक तो नहीं हुए; HPCL ने कहा- मई में शुरू हो जाएगी CDU

On: अप्रैल 25, 2026 12:45 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

देश की सबसे आधुनिक और हाईटेक बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में 22 अप्रैल को लगी आग के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हैं। इस हादसे को ‘साइबर अटैक’ से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी जांच को आगे बढ़ा रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त रिफाइनरी के ऑटोमेटिक कंट्रोल यूनिट्स को बाहर से ‘हाईजैक’ कर लिया गया होगा। सुरक्षा एजेंसियां अब रिफाइनरी के डिजिटल लॉग्स और डेटा को खंगाल रही हैं। एक्सपट्र्स यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किसी बाहरी आईपी एड्रेस (IP Address) ने सिस्टम में सेंध लगाने की कोशिश तो नहीं की थी? उधर, आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। HPCL ने कहा- विस्तृत जांच से प्रारंभिक आकलन की पुष्टि हुई है कि आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक सीमित थी, जिससे केवल 23 एक्सचेंजर और उनसे संबंधित सहायक उपकरण प्रभावित हुए। अगले 4593-2459 सप्ताह में मरम्मत का काम पूरा होने की संभावना है। CDU के मई 221 के दूसरे पखवाड़े में फिर से शुरू होने की उम्मीद है। 22 किमी के दायरे में आने वाली दुकानें हट सकती हैं, सुरक्षा घेरा बढ़ा हादसे के बाद सुरक्षा एजेंसियां और बालोतरा पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में है। सूत्रों के मुताबिक, रिफाइनरी के 1 किलोमीटर के दायरे में आने वाली दुकानों और कमर्शियल संस्थानों को सुरक्षा कारणों से हटाया जा सकता है। दावा है कि यहां दिनभर भीड़ रहती है, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ा खतरा है। बिना अनुमति प्रवेश पर रोक इलाके में रहने वाले सभी किराएदारों और मजदूरों का पुलिस वेरिफिकेशन शुरू कर दिया गया है। बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति का रिफाइनरी परिसर में प्रवेश पूरी रोक दिया गया है। PM की सभा के लिए बने डोम को एजेंसियों ने घेरे में लिया रिफाइनरी में आग पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक 20 घंटे पहले लगी थी। पीएम 21 अप्रैल को इसका उद्घाटन करने वाले थे। सभा के लिए बनाए गए 3 विशाल डोम को हटाने का काम सुरक्षा एजेंसियों ने रुकवा दिया है। माना जा रहा है कि एजेंसियां इन डोम के आसपास से फॉरेंसिक सबूत जुटाना चाहती हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग तकनीकी खामी थी या कोई सोची-समझी साजिश। टाटा प्रोजेक्ट्स के पास है निर्माण का जिम्मा जिस क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग लगी, उसका निर्माण कार्य टाटा प्रोजेक्ट्स के पास है। फिलहाल शुरुआती अनुमान तकनीकी खराबी या लीकेज का है, लेकिन एजेंसियां अब कॉन्ट्रैक्टर कंपनियों, साइट इंजीनियरों और प्रबंधन से पूछताछ कर रही हैं। मई के दूसरे पखवाड़े में शुरू हो जाएगी क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट HPCL ने शनिवार को एक्स पर बयान जारी किया। इसमें बताया- हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की संयुक्त उद्यम कंपनी, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में 20 अप्रैल 2026 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना के संदर्भ में। घटना के बाद विस्तृत जांच से प्रारंभिक आकलन की पुष्टि हुई है कि आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक सीमित थी, जिससे केवल 213 एक्सचेंजर और उनसे संबंधित सहायक उपकरण प्रभावित हुए हैं। परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर आग का कारण वैक्यूम रेजिड्यू एक्सचेंजर की इनलेट लाइन पर प्रेशर गेज टैपिंग पॉइंट से रिसाव होने की आशंका है। मरम्मत का काम अगले 3-4 सप्ताह में पूरा होने की संभावना है। CDU के मई 2026 के दूसरे पखवाड़े में फिर से शुरू होने की उम्मीद है। अन्य सहायक इकाइयां योजना के अनुसार पहले से ही कमीशनिंग के उन्नत चरण में हैं। यह उम्मीद है कि मुख्य उत्पादों (एलपीजी/एमएस/एचएसडी/नैफ्था) की परीक्षणात्मक उत्पादन मई 2026 में शुरू हो जाएगा और इसके बाद इकाइयों को स्थिर/कमीशन किया जाएगा। HPCL अपनी परिचालन सुरक्षा, सुदृढ़ आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों और उद्योग के सर्वोच्च मानकों के पालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। सीएम ने किया था दौरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 अप्रैल को मुख्य सचिव बी. श्रीनिवास के साथ रिफाइनरी का दौरा कर HPCL के अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली थी। प्रधानमंत्री का दौरा स्थगित हुआ था बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में 20 अप्रैल की दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई थी। आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी थी। यूनिट से धुआं उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू किया था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया था। इस दौरान यूनिट से लपटें उठती रहीं। करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को उद्घाटन करने वाले थे। इस घटना के बाद उनका दौरा स्थगित हो गया था। ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग, कई घंटे बाद काबू पाया गया राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक बालोतरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर 2 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });