क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में बस नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत, कई लापता

On: मार्च 26, 2026 2:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
वर्ल्ड अपडेट्स:बांग्लादेश में बस नदी में गिरने से 16 लोगों की मौत, कई लापता
---Advertisement---

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में बुधवार शाम एक बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं। बस में करीब 143 यात्री सवार थे। रेस्क्यू टीम ने ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे बाद बस को बाहर निकाला। बस के अंदर से 14 शव मिले, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे। फायर सर्विस, कोस्टगार्ड, पुलिस और सेना की टीमों की मदद से गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक, करीब 11 यात्री तैरकर बाहर निकल गए या उन्हें बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बस ढाका जा रही थी। इसमें सवार अधिकतर यात्री ईद की छुट्टियां बिताकर लौट रहे थे, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने हादसे की जानकारी ली और अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने के साथ जांच के निर्देश दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… म्यांमार में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, एक दिन पहले भी झटके महसूस हुए थे म्यांमार में बुधवार देर रात 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 120 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 120 किमी गहराई में आए भूकंप को इंटरमीडिएट कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे भूकंप का असर सतह पर कम होता है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, मंगलवार को भी म्यांमार में 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसकी गहराई 90 किलोमीटर थी। म्यांमार भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यहां भारतीय, यूरेशियन, सुंडा और बर्मा प्लेट्स के बीच लगातार हलचल होती रहती है। देश में सागाइंग फॉल्ट नाम की बड़ी फॉल्ट लाइन गुजरती है, जिससे मंडाले, यांगून और आसपास के इलाकों में भूकंप का खतरा बना रहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 14-15 मई को चीन जाएंगे, ईरान युद्ध की वजह से दौरा टला था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 14 और 15 मई को चीन दौरे पर रहेंगे। यह दौरा पहले मार्च के अंत में तय था, लेकिन ईरान में चल रहे युद्ध के कारण इसे टाल दिया गया था। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रम्प चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। बैठक टालने को लेकर दोनों देशों के बीच कोई शर्त नहीं रखी गई थी। चीन ने तारीख बदलने पर सहमति जताई है। इसके बाद इसी साल शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के अमेरिका दौरे का कार्यक्रम भी तय किया जाएगा। ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प वॉशिंगटन में उनकी मेजबानी करेंगे। ट्रम्प और शी जिनपिंग की पिछली मुलाकात अक्टूबर में दक्षिण कोरिया में हुई थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आतंकवाद फंडिंग रोकने वाले संस्थान FATF के उपाध्यक्ष बने विवेक:नीरज चोपड़ा को बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर मिला, 22 जून के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरी खबर- पैर में सूजन हो तो क्या करें: फॉलो करें RICE थेरेपी, ये 7 संकेत दिखें तो डॉक्टर के पास जाएं, ये 5 गलतियां न करें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शारीरिक स्वास्थ्य – बड़ी चिकित्सा सर्जरी का निर्णय कैसे लें: जानिए क्यों जरूरी है सेकंड ओपिनियन लेना, पहले अपने डॉक्टर से पूछें ये 10 सवाल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

थलापति विजय@52: फैन से की शादी, माता-पिता पर किया केस:एक्टर बनने के लिए घर छोड़ने का नोट लिखा; आज तीसरे सबसे अमीर CM

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उद्धव बोले- शिवसेना 30 साल तक कांग्रेस से लड़ी:लेकिन पार्टी नहीं तुड़वाई; भाजपा ने ये पाप किया, जो दूसरों के बच्चे चुराती है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

RAHUL GANDHI RAIPUR VISIT | राहुल गांधी का मैगी ब्रेक!

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });