एक्ट्रेस मालविका मोहनन से हाल ही में एक इवेंट के दौरान विजय और तृषा को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर मालविका नाराज हो गईं। साथ ही बाद में उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि कुछ सवाल सिर्फ सनसनी फैलाने के उद्देश्य से पूछे गए थे। मालविका ने X पर लिखा, ‘मैं कल एक इवेंट में गई थी। वहां मौजूद तमिलनाडु मीडिया और सभी पत्रकारों के लिए मेरे मन में पूरा सम्मान है, लेकिन कुछ लोगों ने बार-बार ऐसे सवाल पूछे, जो बिल्कुल जरूरी नहीं थे और सिर्फ सनसनी फैलाने वाले थे।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘थलापति विजय को मैं पिछले सात सालों से जानती हूं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं और उन्हें अपना दोस्त मानकर खुद को खुशकिस्मत समझती हूं। उनका सफर सच में बेहद शानदार रहा है। मैं चाहूंगी कि आगे से मीडिया बातचीत के दौरान सभी लोग सम्मान और समझदारी बनाए रखें, ताकि किसी को असहज महसूस न हो। धन्यवाद।’ दरअसल, चेन्नई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मालविका से पूछा गया था कि एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अक्सर विजय के साथ कई जगह नजर आती हैं, तो क्या उन्हें भी उनके साथ यात्रा करने का कोई तरीका पता है। इस सवाल पर मालविका नाराज हो गईं और उन्होंने जवाब दिया, ‘आप मुझसे कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं?’ तृषा और विजय की डेटिंग चर्चा गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से तृषा को एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ लिं?
विजय और तृषा पर पूछे सवाल पर भड़कीं मालविका मोहनन:बोलीं- कुछ लोगों ने ऐसे सवाल पूछे, जो सिर्फ सनसनी फैलाने वाले थे
By worldprime
On: मई 17, 2026 11:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---