जर्मन मॉडल लिजलाज की फोटो को कथित तौर पर लाइक करने को लेकर विराट कोहली चर्चा में आ गए। शुक्रवार को लिजलाज ने इस पर रिएक्ट करते हुए बताया कि उन्हें इस बारे में खबरों से पता चला। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए लिजलाज ने कहा, ‘मैं सुबह उठी तो देखा कि मैं खबरों में हूं। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने (विराट) कब फोटो लाइक की। लोगों ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की खबरें मुझे भेजीं। मुझे बहुत सारे मैसेज मिले और लोग काफी उत्साहित थे।’ उन्होंने बताया कि भारत यात्रा के दौरान उन्हें क्रिकेट के बारे में पता चला, जब वह पहली बार भारत आई थीं और यहां कई महीनों तक रहीं। इस दौरान उन्होंने साउथ इंडिया, गोवा, मैसूर, कूर्ग, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद समेत कई जगहों की यात्रा की। लिजलाज ने कहा कि आईपीएल के दौरान उन्होंने अपने बेंगलुरु के दोस्तों के साथ मैच देखना शुरू किया और वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की फैन बन गईं। इसी दौरान उन्होंने विराट कोहली को खेलते देखा और उन्हें पसंद किया। बाद में विराट द्वारा फोटो अनलाइक किए जाने पर लिजलाज ने कहा, ‘मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा। मुझे खुशी थी कि उन्होंने लाइक किया, लेकिन यह इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, समझ नहीं आया। शायद उनका ऐसा इरादा नहीं था, फिर भी मैं उनके सपोर्ट की सराहना करती हूं।’ लिजलाज का दावा- वायरल होने के बाद बढ़े ऑफर्?
विराट कोहली के लाइक पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी:कहा- मुझे उनके लिए बुरा लगा, इतना बड़ा मुद्दा कैसे बन गया, समझ नहीं आया
By worldprime
On: अप्रैल 18, 2026 9:52 पूर्वाह्न
---Advertisement---