छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बॉयलर ब्लास्ट हो गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। SP प्रफुल्ल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। वहीं 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। 15 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया है, जहां 5 मजदूरों की मौत की खबर है। घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हर रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था। इस दौरान अचानक दोपहर करीब 2 बजे बॉयलर ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्यूब फटने से हादसा हुआ है। 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
वेदांता पावर-प्लांट में बॉयलर फटा, 9 की मौत की खबर:सक्ती में 4 मौतों की पुष्टि, 30-40 मजदूर झुलसे, कई घायलों की हालत गंभीर
By worldprime
On: अप्रैल 14, 2026 3:50 अपराह्न
---Advertisement---