रायपुर/ सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में जान गंवाने वाले कर्मियों की संख्या लगभग 20 हो गई है, जबकि प्राथमिक जाँच में वेदांता पावर प्लांट मैनेजमेंट की अपराधिक लापरवाही सामने आई है . अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि मैनेजमेंट के मुख्य कर्ताधर्ताओं के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में FIR दर्ज की जा सकती है. इस घटना ने प्रदेश की औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 श्रमिक झुलस गए है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में छत्तीसगढ़ समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के श्रमिक शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के करीब 30 घंटे बाद सामने आई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में प्लांट प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्पादन बढ़ाने की जल्दबाजी में बॉयलर पर अत्यधिक दबाव डाला गया, जबकि पहले से तकनीकी चेतावनियां मौजूद थीं। बावजूद इसके संचालन नहीं रोका गया, जिससे सिस्टम अस्थिर हो गया और अचानक दबाव बढ़ने से विस्फोट हो गया। अब इस रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि 2028 टीपीएच क्षमता वाले बॉयलर में फर्नेस प्रेशर कुछ ही सेकेंड में ?
वेदांता पावर प्लांट मैनेजमेंट के खिलाफ दर्ज हो सकती है FIR, प्रोडक्शन बढ़ाने के चक्कर में सुरक्षा मानकों से खिलवाड़, भारी लापरवाही उजागर
By worldprime
On: अप्रैल 16, 2026 2:03 अपराह्न
---Advertisement---