बॉलीवुड एक्टर और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स (LA) में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। यह स्टेडियम कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स काउंटी के पोमोना शहर में स्थित फेयरप्लेक्स में बनाया गया। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में यह लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (LAKR) का घरेलू मैदान होगा, जिसे मात्र 100 दिनों में तैयार कर दिया गया। स्टेडियम के बनने के बाद इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान ने लिखा, “जो एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है। लॉस एंजिल्स के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।” उन्होंने कहा कि यह मैदान क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन, परिवारों और यादगार पलों के लिए बनाया गया है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए ICC चेयरमैन जय शाह और CEO संजोग गुप्ता का धन्यवाद दिया। शाहरुख ने कहा कि यह क्रिकेट ग्राउंड सिर्फ लॉस एंजिल्स के लोगों के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए समर्पित है। उन्होंने अपना मैसेज बिलीव इन पर्पल एंड गोल्ड भी दोहराया। वीडियो में क्रिकेटर अली खान भी नजर आए
शाहरुख द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अमेरिका के क्रिकेटर अली खान नजर आए। अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था और वह अंतरराष्
शाहरुख की क्रिकेट टीम का अमेरिका में बना क्रिकेट स्टेडियम:उद्घाटन के वीडियो में पाकिस्तान मूल के क्रिकेटर भी नजर आए
By worldprime
On: जुलाई 2, 2026 4:00 अपराह्न
---Advertisement---