पणजी/रायपुर/रायगढ़ : पणजी/रायपुर/रायगढ़ : बीच, बीयर और बेटिंग के शोरगुल में गोवा की एक होटल से छत्तीसगढ़ पुलिस ने प्रदेश के चर्चित सटोरियों के हवाला नेटवर्क का खुलासा किया है| कई महीनो से इस होटल में डेरा जमाएं सटोरिए इस बात से बेख़बर थे,कि होटल की दूसरी मंजिल में डटी पुलिस उन पर अपनी पैनी निगाह रखें हुए है| इससे पहले की यह गिरोह कुछ समझ-बूझ पाता,रायगढ़ की पुलिस टीम ने उन्हें धर-दबोचा | ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के तीन प्रमुख आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इस बीच प्रदेश के चर्चित सट्टा किंग मन्नू नत्थानी का दावा है,कि वे काफी पहले इस कारोबार को छोड़ चुके है,जबकि गिरफ्तार आरोपी दावा कर रहे है,कि वे मन्नू नत्थानी के सिंडिकेट का हिस्सा है और उनके निर्देश पर ही गोवा में डेरा डालें हुए थे| गिरफ्तार आरोपियों में करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल शामिल बताया जाता है,तमाम आरोपियों को गोवा से रायगढ़ लाने के बाद मामले की विवेचना जारी है| उधर,मन्नू नत्थानी का दावा है,कि कई माह से वे इस कारोबार से दूर है| यह भी पढ़े : डीजल की “कालाबाजारी” का खेल ? आम जनता बेहाल, औद्योगिक इकाइयों तक पहुंच रहा उपभोक्ताओं का फ्यूल ! सौदागर कौन ? उधर,छत्तीसगढ़ पुलिस ने गोवा में आरोपियों की धड़-पकड़ के दौरान 1 करोड़ से अधिक की नगदी समेत नोट गिनने की मशीन और कई मोबाइल फो?
सट्टेबाजों का ‘सेफ हाउस’ गोवा ? कारोबारी मन्नू नत्थानी का दावा-“मैंने महीनो पहले छोड़ दिया धंधा”, उधर गोवा में सट्टा गैंग के करोड़ों का खेल बेनकाब…
By worldprime
On: मई 18, 2026 2:30 अपराह्न
---Advertisement---