सलमान खान ने हाल ही में बताया कि उन्होंने सबसे पहली महंगी चीज अपने पिता के लिए खरीदी थी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने पिता के लिए रोलेक्स की घड़ी खरीदी थी। वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा, ‘जब मैंने दोबारा घड़ियां पहनना शुरू किया तो मेरे पिता ने वही घड़ी मुझे पहनने के लिए दे दी। उस समय मेरे पास इतने पैसे नहीं थे, लेकिन मुझे अपने पिता के लिए वह घड़ी पसंद आई थी।’ उन्होंने बताया कि उस समय उस घड़ी की कीमत करीब 9 लाख रुपए थी। सलमान के पास सिर्फ 4 लाख रुपए थे। बाकी पैसे उन्होंने उधार लेकर वह घड़ी खरीदी थी और अपने पिता को दी थी। घड़ी देखकर सलीम खान ने डांट लगाई थी सलमान ने आगे कहा, ‘जब मैंने वह घड़ी अपने पिता को दिखाई, तो उन्होंने कहा कि तुमने अभी ठीक से काम करना भी शुरू नहीं किया है और तुमने ये सब करना शुरू कर दिया? क्या तुम खुद को सुल्तान ऑफ ब्रुनेई (राजा) समझते हो? यह घड़ी बड़ी बेकार की चीज है।’ लेकिन बाद में सलीम खान ने घड़ी को देखकर कहा था, ‘ओह, यह तो ज्वेलरी का पीस है।’ सलमान ने आगे कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 26-28 साल तक घड़ियां पहनना बंद कर दिया था। अब अगर लोग उन्हें अलग-अलग घड़ियां पहने देखते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे सारी घड़ियां उनकी हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास सिर्फ वही एक रोलेक्स है, बाकी सब दोस्तों की हैं।’ सलमान बोले- जिंदगी में किस?
सलमान ने उधार लेकर पिता के लिए घड़ी खरीदी थी:9 लाख रुपए कीमत थी, देखते ही सलीम खान ने डांट लगाई थी
By worldprime
On: मई 17, 2026 12:23 अपराह्न
---Advertisement---