मदर्स डे के मौके पर सलमान खान ने अपनी दोनों माओं सलमा खान और हेलेन (सलीम खान की दूसरी पत्नी) के साथ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं। वहीं, सलमान की ‘रुमर्ड गर्लफ्रेंड’ यूलिया ने भी सलमा खान, सलीम खान और हेलेन के साथ तस्वीरें पोस्ट कर इमोशनल मैसेज लिखा। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर तीन पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वह बचपन में मां सलमा खान की गोद में नजर आए। दूसरी तस्वीर में सलमान मां सलमा के सिर पर प्यार से हाथ रखते नजर आए। तीसरी तस्वीर में सलमान गुलाबी और सफेद चेकर्ड शर्ट में दिखाई दिए, जिसमें सलमा खान और हेलेन दोनों नजर आईं। पोस्ट शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे।’ वहीं, यूलिया ने भी मदर्स डे पर अपनी फैमिली और सलमान की फैमिली के साथ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने सलमा खान, सलीम खान और हेलेन के साथ फैमिली मोमेंट्स पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे! मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत और आभारी मानती हूं कि मुझे इनका प्यार मिला। हर परिस्थिति में इनका गर्मजोशी भरा, प्यार और सुरक्षा से भरा हाथ हमेशा मेरे साथ रहा। आई लव यू। उन सभी शानदार महिलाओं को भी मदर्स डे की शुभकामनाएं, जिन्होंने मेरी जिंदगी में मां की तरह साथ दिया। हैप्पी मदर्स डे टू यू, वुमन!’ सलमान खान ने नई फिल्म की शूटिंग शुरू की वर्कफ्रंट की बात करें
सलमान ने मदर्स डे पर शेयर कीं पुरानी तस्वीरें:दोनों माओं के साथ नजर आए, यूलिया ने भी खान फैमिली संग तस्वीरें पोस्ट कीं
By worldprime
On: मई 11, 2026 9:38 पूर्वाह्न
---Advertisement---