सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि ने एक बार फिर सारा अली खान और उनके परिवार को लेकर बयान दिया है। हाल ही में सारा के करियर पर तंज कसने के बाद अब ओरी ने एक्ट्रेस के भाई इब्राहिम अली खान को “बेशरम” कहा है। दरअसल, ओरी एल्विश यादव के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। यहां पर एल्विश ने ओरी से सवाल पूछा कि इंडस्ट्री में सबसे बेशरम कौन है? इस पर ओरी ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, इब्राहिम अली खान। और साथ ही यह भी कहा कि उन्हें पॉडकास्ट पर बुलाया जाना चाहिए। इतना ही नहीं ओरी ने पॉडकास्ट में सारा के करियर पर तंज कसने को लेकर भी सफाई दी। ओरी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत कहा। मैंने बस एक छोटा सा मजाक किया था। पूरा इंटरनेट सारा की फिल्मों का मजाक उड़ाता है। उनकी सबसे बड़ी पहचान मीम्स बन चुकी है। लोग मुझे भी बेरोजगार कहते हैं, तो ये कोई बड़ी बात नहीं है।” इससे पहले, ओरी ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सारा और इब्राहिम की मां अमृता सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इंटरव्यू में ओरी ने दावा किया कि सारा की मां अमृता सिंह की वजह से उन्हें मेंटल ट्रॉमा झेलना पड़ा। उन्होंने कहा, “मैंने सारा को काफी पहले अनफॉलो कर दिया था और इब्राहिम को तो सालों से फॉलो नहीं करता। सारा के साथ दोस्ती निभाने का मतलब उस ट्रॉमा के साथ ठीक होने का दिखा
सारा के बाद ओरी ने इब्राहिम से लिया पंगा:पॉडकास्ट में एक्टर को बताया बेशरम, मां अमृता सिंह पर भी लगाए गंभीर आरोप
By worldprime
On: जनवरी 28, 2026 6:18 अपराह्न
---Advertisement---





