टीवी शो स्प्लिट्सविला में नजर आईं प्रीत सिंह ने दावा किया कि मुंबई के एक क्लब में उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनका दांत टूट गया और आंखों में सूजन आ गई। प्रीत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में अपने चेहरे का क्लजअप दिखाया, जिसमें उनके चेहरे की हालत बहुत खराब दिख रही है। साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मैंने हमेशा सुना था कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा स्वागत इस तरह होगा। अभी भी मैं कांप रही हूं, मेरी आंखें सूजी हुई हैं, चेहरा घायल है और मैं अब भी समझने की कोशिश कर रही हूं कि क्या हुआ।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं अपने दोस्त के साथ एक क्लब में बैठी थी। तभी एक लड़की अचानक चिल्लाने लगी और पूछने लगी कि हमें अंदर आने की इजाजत कैसे मिली। बात पहले बहस तक थी, लेकिन फिर उसके एक पुरुष दोस्त ने बीच में आकर हमारे साथ मारपीट की।’ प्रीत ने यह भी लिखा कि उन्हें इतनी जोर से मारा गया कि उनका दांत टूट गया और चेहरा सूज गया। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। बाद में उन्हें पता चला कि वह लड़की खुद को इन्फ्लुएंसर बताती है। हालांकि, प्रीत ने अपनी पोस्ट में उस इन्फ्लुएंसर का नाम नहीं बताया। स्प्लिट्सविला 16 के कंटेस्टेंट्स ने किया रिएक्ट स्प्लिट्सविला 16 के कई कंटेस्टेंट्स ने इस घटना पर रिएक्ट किया। जालक ?
स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट का दांत टूटा, आंखों में सूजन आई:प्रीत सिंह ने मुंबई के क्लब में मारपीट होने का दावा किया
By worldprime
On: अप्रैल 28, 2026 9:34 पूर्वाह्न
---Advertisement---