हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से बन रही फिल्म ‘फ्रॉम बॉलीवुड टू हॉलीवुड’ इन दिनों चर्चा में है। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी अभिनेत्री-प्रोड्यूसर स्वेता राय ने दैनिक बातचीत में फिल्म के कॉन्सेप्ट, कास्टिंग, लोकेशंस और अपने व्यक्तिगत संघर्षों पर खुलकर बात की। फिल्म एक साधारण लड़की के संघर्ष और उसके हॉलीवुड तक पहुंचने की प्रेरणादायक कहानी है, जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाई देगी। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए मध्य प्रदेश, खासकर भोपाल की खूबसूरती को वैश्विक मंच पर पेश करने की तैयारी की जा रही है, साथ ही नए टैलेंट को भी बड़ा अवसर मिलेगा। सवाल: आपके वर्तमान प्रोजेक्ट ‘फ्रॉम बॉलीवुड टू हॉलीवुड’ का क्या कॉन्सेप्ट है? यह किस स्तर पर बनाया जा रहा है? जवाब: यह एक हॉलीवुड फीचर फिल्म है, जिसकी लगभग 25 प्रतिशत शूटिंग मध्य प्रदेश में की जाएगी। कहानी एक लोअर मिडिल क्लास लड़की के संघर्ष और उसके हॉलीवुड तक के सफर पर आधारित है। यह कहीं न कहीं मेरी निजी जिंदगी और छोटे शहर से निकलकर पिछले 10 वर्षों में हॉलीवुड में फिल्में प्रोड्यूस करने के अनुभवों से प्रेरित है। इस प्रोजेक्ट में गोल्डन ग्लोब नॉमिनेटेड हॉलीवुड एक्टर्स और बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार साथ नजर आएंगे। हमारा उद्देश्य भारतीय संस्कृति, खासकर भोपाल की लोकेशंस और कला को
स्वेता राय बोलीं- मेरी कहानी ही इस फिल्म की ताकत:छोटे शहर से हॉलीवुड तक सफर, भोपाल में शूट, नए टैलेंट को मिलेगा बड़ा मौका
By worldprime
On: अप्रैल 26, 2026 6:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---