प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर छा जाने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा आज अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सपने को जी रही हैं। कभी मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा अब बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख चुकी हैं और इन दिनों उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपनी डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। देहरादून के ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से समृद्ध खलंगा के जंगलों में फिल्म की शूटिंग चल रही है। कैमरों के बीच मोनालिसा का उत्साह साफ नजर आता है। वह कहती हैं कि कभी-कभी उन्हें खुद पर यकीन नहीं होता कि एक साधारण सी जिंदगी से निकलकर वह यहां तक पहुंच गई हैं। उनके लिए यह सब किसी खूबसूरत सपने जैसा है, जिसे वह पूरी ईमानदारी से जी रही हैं। दैनिक भास्कर एप की टीम ने खलंगा के जंगलों में चल रही शूटिंग एरिया में पहुंची और मोनालिसा और उनके पिता जय भोंसले से बातचीत की। मैं बदली नहीं हूं- मोनालिसा मोनालिसा का कहना है कि लोग सोचते हैं कि वह बदल गई हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जिन लोगों के साथ वह पहले रुद्राक्ष की माला बेचती थीं, उनसे आज भी उनका रिश्ता वैसा ही है। उनके लिए असली हीरो उनके माता-पिता हैं। उनका सपना है कि वह मेहनत से पैसे कमाकर अपने गांव में एक स्कूल खोलें, ताकि दूसरे बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। देहरादून की खूबसूरती ?
₹20 करोड़ बजट में बन रही मोनालिसा की डेब्यू फिल्म: देहरादून के जंगलों में जारी है शूटिंग, बोलीं- ये सब एक सपने जैसा अनुभव
By worldprime
On: जनवरी 15, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---





