क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

14 साल के श्रेय ने स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीती:90 सेकेंड में 32 शब्द सी लिखे, लगातार पांचवीं बार भारतीय मूल का छात्र विजेता बना

On: मई 30, 2026 1:36 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

अमेरिका की सबसे कठिन मानी जाने वाली प्रतियोगिता ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ का खिताब 22022 साल के भारतीय-अमेरिकी छात्र श्रेय पारिख ने जीत लिया है। कैलिफोर्निया के श्रेय पारिख ने न्यू जर्सी के 12 साल ईशान गुप्ता को हराकर यह खिताब जीता। कैलिफोर्निया के रैंचो कुकामोंगा निवासी श्रेय पारिख आठवीं कक्षा के छात्र हैं। स्पेलिंग बी के नियमों के अनुसार यह उनका आखिरी साल था, क्योंकि आठवीं कक्षा के बाद प्रतियोगी हिस्सा नहीं ले सकते। जीत के साथ उन्हें 50 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि और प्रतिष्ठित स्क्रिप्स कप मिला। यह लगातार पांचवीं बार है जब किसी भारतीय मूल के छात्र ने स्पेलिंग बी का खिताब जीता है। 9वें राउंड तक नहीं मिला कोई विजेता इस बार मुकाबला इतना कड़ा था कि 9 राउंड के बाद भी विजेता तय नहीं हो सका। श्रेय ने Philepitta (फिलेपिट्टा) और ईशान ने Ertebolle (एर्टेबोले) शब्द सही लिखे, जिसके बाद निर्णायकों ने स्पेल-ऑफ कराया। स्पेल-ऑफ में 90 सेकंड के भीतर ज्यादा से ज्यादा शब्दों की सही स्पेलिंग बतानी होती है। श्रेय ने 35 में से 20213 शब्द सही बताए और नया रिकॉर्ड बना दिया। ईशान ने 25 शब्द सही लिखे। एक विजेता तय करने के लिए 2021 में स्पेल-ऑफ नियम शुरू किया गया था। इसमें एक प्रतियोगी मंच पर स्पेलिंग बताता है, जबकि दूसरा अलग कमरे में हेडफोन लगाकर बैठता है। बाद में दोनों से वही शब्द उसी क्रम में पूछे जाते हैं। ‘नेशनल स्पेलिंग बी’ की शुरुआत 1925 में वॉशिंगटन डीसी में हुई थी। पहली प्रतियोगिता में सिर्फ 9 बच्चों ने हिस्सा लिया था। 11 साल के फ्रैंक न्यूहॉसर पहले विजेता बने थे और उन्हें 500 डॉलर के सोने के सिक्के पुरस्कार में मिले थे। स्पेलिंग बी भारतीय मूल के बच्चों का दबदबा बालू नटराजन स्पेलिंग बी जीतने वाले पहले भारतवंशी बालू नटराजन नाम के पहले भारतवंशी छात्र ने 1985 में इस खिताब को जीता था। इसके बाद रागेश्री रामचंद्रन ने 1988 में जीत हासिल की। 1999 में नुपूर लाला के जीतने के बाद से सिर्फ पांच बार ऐसा हुआ जब भारतीय मूल के छात्र यह ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। साल 2008 में समीर मिश्रा की जीत के साथ भारतीय-अमेरिकियों का लगातार 12 साल तक इस प्रतियोगिता में वर्चस्व कायम करने का सिलसिला शुरू हुआ था। यह सिलसिला साल 2021 में टूटा जब पहली अफ्रीकी अमेरिकी प्रतिभागी जैला अवंत-गार्डे ने यह प्रतियोगिता जीती। इसके अगले साल 2022 में, हरिनी लोगन ने प्रतियोगिता जीती, जिससे भारतीय-अमेरिकियों द्वारा स्पेलिंग बी जीतने का एक और चरण शुरू हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

माधुरी दीक्षित का फेक वीडियो वायरल:अवॉर्ड नाइट में एक्ट्रेस रिवीलिंग गाउन में दिखीं, 2023 में रश्मिका मंदाना डीपफेक का शिकार हुई थीं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

SUPREME COURT | सुप्रीम कोर्ट ने TET पास करने की डेडलाइन बढ़ाई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इंडिगो को चौथी तिमाही में ₹2,536 करोड़ का घाटा हुआ:पिछले साल ₹3,068 करोड़ का मुनाफा हुआ था; महंगे फ्यूल से कंपनी का नुकसान बढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

इंडिगो को चौथी तिमाही में ₹2,536 करोड़ का घाटा हुआ:पिछले साल ₹3,068 करोड़ का मुनाफा हुआ था; महंगे फ्यूल से कंपनी का नुकसान बढ़ा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Breaking: नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में गरमाई राजनीति, विधायक रामकुमार टोप्पो खुद देंगे गिरफ्तारी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

देश की इकोनॉमी 2026-27 में 6.9% की दर से बढ़ेगी:RBI की सालाना रिपोर्ट में दावा, वैश्विक संकट के बावजूद भारत की रफ्तार मजबूत रहेगी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });