क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, अब तक 10वीं प्रस्ताव पेश

On: जुलाई 17, 2026 11:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष सरकार के कामकाज और विभिन्न मुद्दों पर अपनी-अपनी बात रख रहे हैं।tc

10वीं बार आया अविश्वास प्रस्ताव

राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा में किसी सरकार के खिलाफ यह 10वां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले नौ बार अविश्वास प्रस्ताव लाए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी सरकार बहुमत खोने के कारण नहीं गिरी है।

Image 65 6 300x172

क्यों अहम है अविश्वास प्रस्ताव

अविश्वास प्रस्ताव का उद्देश्य केवल सरकार को गिराना नहीं होता। इसके जरिए विपक्ष सरकार के पूरे कार्यकाल, नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाता है, जबकि सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां और योजनाएं सदन के सामने रखता है। चर्चा के बाद आवश्यकता होने पर मतदान कराया जाता है। यदि सरकार के पक्ष में बहुमत रहता है तो प्रस्ताव स्वतः खारिज हो जाता है।

Image 64 5 300x229

इन मुद्दों पर सरकार को घेर रही कांग्रेस

कांग्रेस इस बार नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक मामलों को लेकर सरकार को घेर रही है। वहीं भाजपा सरकार अपनी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों का पक्ष सदन में रख रही है।

Image 53 9 300x223

संख्या बल सरकार के पक्ष में

विधानसभा में भाजपा के 54 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 35 सदस्य हैं। एक विधायक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का है। ऐसे में संख्या बल सरकार के पक्ष में है और प्रस्ताव के पारित होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

Orig 5 1 1784243619 300x225

अब तक का रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में अब तक लाए गए सभी नौ अविश्वास प्रस्ताव सरकारों के पक्ष में ही समाप्त हुए हैं। वर्ष 2002 और 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसके बाद डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ पांच बार और भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ दो बार अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया, लेकिन कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं हो सका।

Image 63 9 300x227

सबसे लंबी बहस का रिकॉर्ड

विधानसभा के इतिहास में सबसे लंबी बहस वर्ष 2015 में तत्कालीन डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर हुई थी। यह चर्चा 24 घंटे 25 मिनट तक चली थी।

Tkv1740473604 1783884791 1 300x225

प्रश्नकाल में भी अहम मुद्दे

मानसून सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान चावल की उपलब्धता, राशन दुकानों के स्टॉक, धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और सहकारिता विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Monsoon Session 2026: महतारी वंदन योजना पर सदन में हंगामा; 1.55 लाख महिलाओं के नाम कटे, लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- मृत्यु हो चुकी है!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Dhaba Video: ढाबे के शौचालय में धो रहे थे बर्तन; वीडियो वायरल, खाद्य विभाग ने भेजा नोटिस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:जापान के पूर्व मंत्री बोले- भारत के रवैये से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट लेट हुआ; वादे नहीं निभाए, बार-बार फैसला बदला

red and white modern breaking news youtube thumbnail

AMIR KHAN STATEMENT | ‘फुंसुख वांगडू’ पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: नकटी विवाद पर राज्यपाल से मुलाकात, विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री से चर्चा का आश्वासन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Monsoon Session 2026: छत्तीसगढ़ में 17 महीनों में फैक्ट्री हादसों में 196 मजदूरों की मौत, सदन में उठा औद्योगिक सुरक्षा का मुद्दा; जानें सरकार ने क्या कहा?

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });