क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- वेनेजुएला राष्ट्रपति की गिरफ्तारी स्ट्रैटेजिक:ये एक्ट ऑफ वॉर नहीं; सीनेट में सुनवाई के दौरान मादुरो पर कार्रवाई को सही ठहराया

On: जनवरी 29, 2026 5:00 पूर्वाह्न
Follow Us:
अमेरिकी विदेश मंत्री बोले वेनेजुएला राष्ट्रपति की गिरफ्तारी स्ट्रैटेजिक:ये एक्ट ऑफ वॉर नहीं; सीनेट में सुनवाई के दौरान मादुरो पर कार्रवाई को सही ठहराया
---Advertisement---

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार को वॉशिंगटन डीसी में सीनेट कमेटी के सामने वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला राष्ट्रपति की गिरफ्तारी किसी तरह का एक्ट ऑप वॉर नहीं है बल्कि ये एक स्ट्रैटेजी के तहत की गई कार्रवाई थी। सीनेट में सुनवाई के दौरान रूबियो ने 3 जनवरी को मादुरो की गिरफ्तारी के पीछे वाशिंगटन के तर्क को सामने रखा। सुनवाई की शुरुआत में, रूबियो ने अंतरराष्ट्रीय कानून को लेकर संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों के सवालों को खारिज कर दिया। अमेरिकी सीनेटर मार्को रूबियो ने कहा है कि वेनेजुएला की स्थिति अस्थिर थी और उसे बचाना जरूरी था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेनेजुएला को लेकर अमेरिका के तीन उद्देश्य थे, जिनका अंतिम लक्ष्य एक ऐसे इन्फेक्शन को खत्म करना था जिसके बाद एक वेनेजुएला डेमोक्रोटिक बने। सुनवाई के दौरान रूबियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस फैसले का बचाव किया, जिसमें मादुरो सरकार के अधिकारियों से बातचीत जारी रखने का विकल्प चुना गया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने तुरंत विपक्ष के सत्ता संभालने के समर्थन के बजाय संवाद को प्राथमिकता दी। रूबियो के अनुसार पहली प्राथमिकता वेनेजुएला में गृह युद्ध को रोकना था। इसके लिए उन लोगों से सीधे, ईमानदार और सम्मानजनक बातचीत की कोशिश की गई, जो फिलहाल देश को कंट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरा बड़ा मकसद देश को फिर से संभालने पर ध्यान देना है। इसके तहत वेनेजुएला के तेल उद्योग को दोबारा चालू और मजबूत करना है। मकसद यह है कि देश की अर्थव्यवस्था स्थिर हो सके। सीनेटर ने ऑपरेशन के खर्च पर सवाल उठाए सुनवाई के दौरान डेमोक्रेटिक सीनेटर जीन शाहीन ने इस ऑपरेशन के खर्च पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सैन्य कार्रवाई और समुद्री नाकेबंदी पर करीब 1 अरब डॉलर खर्च हो सकता है। शाहीन ने कहा कि उनके मतदाता पूछ रहे हैं कि राष्ट्रपति महंगाई और रोजमर्रा की दिक्कतों के बजाय वेनेजुएला पर इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं। रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल ने पूछा कि क्या यह ऑपरेशन युद्ध जैसा है। इस पर रूबियो ने कहा कि अमेरिका इसे युद्ध नहीं मानता। उन्होंने मादुरो के विवादित 2024 के चुनाव और ड्रग तस्करी के आरोपों का भी जिक्र किया। लेकिन रैंड पॉल ने इन दलीलों को खोखला बताकर खारिज कर दिया। रूबियो ने कहा कि आगे किसी बड़े सैन्य कदम की संभावना कम है। उन्होंने साफ किया कि अमेरिका न तो सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है और न ही इसकी उम्मीद करता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर अपने हितों की रक्षा से इनकार भी नहीं किया। रूबियो ने वेनेजुएला के तेल से जुड़े समझौते की जानकारी दी रूबियो ने कहा कि किए गए समझैते के तहत मंजूर किए गए तेल को ही बाजार में बेचने की इजाजत होगी। इस बिक्री से मिलने वाला पैसा एक खास खाते में जमा होगा, जिस पर अमेरिका नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल वेनेजुएला के लोगों के लिए किया जाएगा। उन्होंने इसे एक अस्थायी व्यवस्था बताया। आगे चलकर इस व्यवस्था को सामान्य व्यापार प्रणाली में बदला जाएगा। मादुरो को 2 जनवरी को पकड़ा गया अमेरिकी सैनिकों ने 2 जनवरी की रात वेनेजुएला पर हमला कर मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को पकड़ा था। इसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। उन पर हथियार-ड्रग्स से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जाएगा। मादुरो ने ड्रग तस्करी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। उनके मुकदमे की सुनवाई शुरू होने में अभी कई महीने लग सकते हैं। ———— ये खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- वेनेजुएला का तेल भारत को देगा अमेरिका:ट्रम्प दुनिया की बड़ी ऑयल कंपनियों के अफसरों से मिले; रिलायंस भी तेल खरीद सकती है अमेरिका, भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने की इजाजत दे सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारी के मुताबिक यह सब अमेरिका की निगरानी और शर्तों के साथ होगा। हालांकि इससे जुड़ी शर्तें क्या हैं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });