क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

‘ये कश्मीर नहीं, इन्हें मार दो’ बोलकर कश्मीरियों को पीटा:देहरादून में रॉड से हाथ तोड़ा, हमलावर बोले- तुमने पहलगाम में हमारे लोगों को मारा

On: जनवरी 29, 2026 10:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
'ये कश्मीर नहीं, इन्हें मार दो' बोलकर कश्मीरियों को पीटा:देहरादून में रॉड से हाथ तोड़ा, हमलावर बोले तुमने पहलगाम में हमारे लोगों को मारा
---Advertisement---

देहरादून में दो कश्मीरी लड़कों को दुकानदार ने लोहे की रॉड से पीट दिया। घायलों का आरोप है कि दुकानदार को जैसे ही पता लगा की वो मुस्लिम हैं और कश्मीर से हैं तो वो भड़क गया और गाली-गलौज करता हुआ मारपीट करने लगा। इस दौरान दुकान के पास बैठे कुछ और लोग भी वहां पर पहुंच गए और फिर सबने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट दोनों लड़कों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल ने बताया की मारपीट करने वालों में दुकानदार के साथ एक महिला भी थी, इस दौरान वो कह रहे थे- “ये कश्मीर नहीं है, यहां कश्मीरी नहीं चलेगी, ये मुस्लिम हैं, इनको जिंदा मार दो। तुमने पहलगाम में हमारे लोगों को मारा है अब तुम्हें बताएंगे” ये घटना बुधवार शाम को देहरादून के विकास नगर में हुई है, हमले में दानिश(18) और उसका एक नाबालिग रिश्तेदार घायल हुआ है। नाबालिग का हाथ टूट गया है और सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। दानिश को भी कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। विकास नगर क्षेत्र के सीओ भास्कर लाल शाह ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जिस दुकान के बाहर ये पूरी घटना हुई है उस दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। पहली बार आया था देहरादून दानिश के घायल रिश्तेदार ने कहा- बुधवार शाम को हम विकास नगर के चौकी बाजार में दुकान पर गया थे। दुकान से समान लेने के बाद दुकानदार ने नाम पूछा, हमने अपना नाम बताया तो उसने कहा तुम मुस्लिम हो और फिर धर्म के नाम पर गाली-गलौज करने लगा। लड़के ने आगे कहा- हमने उन्हें बताया कि हम सिर्फ शॉल बेचने आए हैं। हम पहली बार उत्तराखंड आए हैं। हम बस दुकान से नमकीन खरीदने आए हैं। तभी कुछ और लोग वहां पर आए और कहने लगे कि ये मुस्लिम है इन्हें मारो, इन्हें खत्म कर दो। ‘पुलिस ने मदद नहीं की’ दानिश ने बताया कि वह अपने भाई के साथ हिमाचल के पांवटा से यहां पर शॉल और शूट बेचने के लिए आए थे। घटना के बाद रात को वह थाने भी गए, पुलिस से मदद मांगी गई लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की। पवन खेड़ा बोले- कश्मीरी हिंसा का सामना करते इम मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने X पर लिखा यह विरोधाभास चौंकाने वाला है। यही कश्मीरी शॉल पीएम और उनके करीबी लोगों के कंधों पर सार्वजनिक मंचों पर संस्कृति और विरासत के प्रतीक बनकर दिखाई देती हैं। कश्मीरी कारीगरी की प्रशंसा होती है, कश्मीरी सौंदर्य को अपनाया जाता है। लेकिन उस कारीगरी के पीछे खड़े लोग, बुनकर और विक्रेता- गरिमा, सुरक्षा और सम्मान से वंचित रह जाते हैं। यह कैसा संदेश देता है? कश्मीरी सुंदरता की कीमत है। कश्मीरी श्रम उपयोगी है। लेकिन कश्मीरी जिंदगियां महत्वहीन समझी जाती हैं। और फिर हमसे कहा जाता है कि “कश्मीर अब सामान्य है”, जबकि हकीकत यह है कि भारत में कहीं भी कश्मीरी होना ही असामान्य बना दिया गया है। एसोसिएशन बोला- लोहे की रॉड और घूंसे बरसाए जम्मू एंड कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन (JKSA) के अनुसार, हमलावरों ने पहले युवक से उसकी पहचान को लेकर पूछताछ की। जब उन्हें पता चला कि परिवार कश्मीर से है और मुस्लिम समुदाय से संबंध रखता है, तो विवाद बढ़ गया और हमला किया गया। संगठन का आरोप है कि युवक को लोहे की रॉड से मारा गया, घूंसे बरसाए गए और परिवार के अन्य सदस्यों को भी घसीटकर थप्पड़ मारे गए। हमले के बाद घायल लड़के को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर देहरादून के दून अस्पताल रेफर किया गया। JKSA के मुताबिक, लड़के के सिर से खून बह रहा था और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। JKSA की आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में FIR की मांग JKSA ने इस घटना को सांप्रदायिक प्रोफाइलिंग और भीड़ द्वारा की गई हिंसा करार दिया है। संगठन ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की अपील की है। संगठन ने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती जरूरी है, ताकि मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले कमजोर वर्गों के खिलाफ नफरत और हिंसा पर स्पष्ट संदेश दिया जा सके। —————— ये खबर भी पढ़ें… भाई को बचाने के लिए भिड़ा था ऐंजल चकमा: दोस्त बोला- देहरादून पुलिस ने शिकायत नहीं लिखी, माइकल को लाने के लिए कहा गया देहरादून की जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ने के बाद मौत हो गई। ऐंजल कुछ ही दिनों में हाई पैकेज की नौकरी जॉइन करने वाला था और प्लेसमेंट को लेकर बेहद खुश था। वो पढ़ाई में इतना होशियार था की उसने एक ही दिन में तीन इंटरव्यू पास किए थे।​ (पढ़ें पूरी खबर)​​​​​​ उत्तराखंड में कश्मीरी से जबरन बुलवाया ‘भारत माता की जय’: सिर्फ ‘भारत की जय’ बोला तो गला दबाया, बाल खींचकर थप्पड़ मारे उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में कुछ युवकों ने खुद को बजरंग दल से जुड़ा कार्यकर्ता बताकर एक कश्मीरी युवक की पिटाई कर दी। घटना से जुड़ा 2 मिनट 28 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीन युवक एक कश्मीरी व्यापारी से जबरन भारत माता की जय बुलवाते नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });